Homeदेशसूरत की अदालत में आज राहुल गांधी मामले में फैसला आ सकती...

सूरत की अदालत में आज राहुल गांधी मामले में फैसला आ सकती है !

Published on

न्यूज डेस्क 

गुजरात सूरत की अदालत राहुल गांधी मानहानि मामले में आज फैसला सुना सकती है । मोदी सरनेम मामले में सूरत की सीजेएम की अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा दी थी ।उसके बाद राहुल गांधी की सांसदी खत्म हो गई थी ।इसके बाद राहुल गांधी ने जिला और सत्र न्यायालय में सीजेएम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी ।इस पर एक दिन की सुनवाई हुई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था ।     
राहुल की सजा बरकरार रहेगी या उस पर रोक लग जाएगी, इसका फैसला आज आ सकता है । सूरत के एडिशनल सेशन कोर्ट जज आरपी मोगेरा ने कहा सुनवाई के बाद कहा था कि वे 20 अप्रैल को फैसला सुनाएंगे। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को उपस्थित न रहने की छूट दी गई थी। उनके वकील आरएस चीमा ने अदालत से कहा था कि मोदी सरनेम के लोगों पर राहुल की टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस उचित नहीं था। साथ ही केस में अधिकतम सजा की भी जरूरत नहीं थी।
    गौरतलब है कि सूरत के सीजेएम कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद उन्होंने राहुल को जमानत दे दी थी और ऊपर की अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। राहुल की टीम ने तीन अप्रैल को इस फैसले के खिलाफ अपील की थी और उस दिन अदालत ने उनको 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।
   0जिला व सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान राहुल के वकील आरएस चीमा ने कहा था कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 389 में अपील लंबित होने पर सजा के निलंबन का प्रावधान है। उन्होंने कहा सत्ता एक अपवाद है लेकिन कोर्ट को सजा के परिणामों पर विचार करना चाहिए। चीमा कहा कि कोर्ट को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या दोषी को ज्यादा नुकसान होगा। ऐसी सजा मिलना अन्याय है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this