Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों पर होगी धन वर्षा ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन चार राशियों पर होगी धन वर्षा ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 20 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सेहत का ख्याल रखें, बाहर का खाना न खाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे और बहुत सारी ऐसी जानकारियां प्राप्त करेंगे, जो उन्हें आने वाले समय में काफी काम आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 2

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता आपके मन को उदास कर देगी। परिवार में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। आपको परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने से आप निराशा का अनुभव करेंगे। खर्च अधिक हो सकता है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है और प्रमोशन की बात हो सकती है। आज आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनस के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में आज अतिरिक्त कार्य करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और बढ़ेगी, लेकिन परिवार में यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग धीमी गति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 1

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कहीं पर निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आपने जो पहले निवेश किया हुआ था, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातको को कोई अच्छी डील मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी और धन भी खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपकी आमदनी कम और धन अधिक खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय कुछ राहत मिल सकती है, इसलिए चिंता न करें। अगर आज आप अपने परिवार के साथ साइकिल पर समय बिताएंगे तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको थोड़ी राहत मिलेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास होने वाला है। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी। कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अति उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां नहीं करनी है। स्वयं की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आप अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भी किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय ले।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। बिजनेस परिवर्तन करने का सोच सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों पर आज मां लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी, जिससे आपको धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आज आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी ऐसे दोस्त से मिलकर प्रसन्न होंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 9

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। आज अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपकी उलझने कम होगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

Latest articles

बिहार में जब वोट डालने पहुंचे मतदाता तो खुद के मृत होने की मिली जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज का मतदान शुक्रवार को हो रहा है।इसके साथ...

भगवान कृष्ण का जिक्र कर पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और तेजस्वी से पूछे सवाल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषणों में धार्मिक भावनाओं को उभाड़ने और उसके...

पाकिस्तान में विदेशी भी सुरक्षित नहीं,जापानियों पर हुए आत्मघाती हमले में 2 की मौत

पाकिस्तान में अक्सर आतंकी घटनाएं होते रहती है। इन आतंकी घटनाओं में न सिर्फ...

बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के कई शहरों में जबरदस्त धमाके और मिसाइल दागकर ली बदला

इजराइल के सबसे बड़े समर्थक देश यूएसए के इजरायल द्वारा ईरान पर बदला की...

More like this

बिहार में जब वोट डालने पहुंचे मतदाता तो खुद के मृत होने की मिली जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज का मतदान शुक्रवार को हो रहा है।इसके साथ...

भगवान कृष्ण का जिक्र कर पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और तेजस्वी से पूछे सवाल

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने भाषणों में धार्मिक भावनाओं को उभाड़ने और उसके...

पाकिस्तान में विदेशी भी सुरक्षित नहीं,जापानियों पर हुए आत्मघाती हमले में 2 की मौत

पाकिस्तान में अक्सर आतंकी घटनाएं होते रहती है। इन आतंकी घटनाओं में न सिर्फ...