सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार सरकार को भेजा नोटिस

0
111

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई होनी थी सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई के मामले में बिहार सरकार से पक्ष रखने को कहा है और नोटिस भेजा है आनंद मोहन के रिहा होने के बाद गोपालगंज के पूर्व की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था बताया जा रहा है कि 2 हफ्ते बाद इस मामले की सुनवाई होगी।

बिहार सरकार को भेजा गया नोटिस

आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस भेजा है।बिहार सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष रखने को कहा है। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने हाल में ही कानून में संशोधन किया है जिसके तहत अब सरकारी सेवकों की हत्या का मामला भी आम व्यक्ति के हत्या के ही इतना गंभीर होगा। कानून में हुए संशोधन का लाभ 2 दर्जन से अधिक कैदियों को मिला और इसमें आनंद मोहन भी शामिल थे।

आईएएस जी कृष्णैया की पत्नी की याचिका

कानून में संशोधन का लाभ लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन रिहा हो गए तो गोपालगंज के डीएम ने दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने इसका विरोध किया और मामले की लेकर सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गई ।उन्होंने इस कानून संशोधन और रिहाई के तरीके का विरोध किया।अब इस याचिका पर सुनवाई की जा रही है जस्टिस सूर्यकांत और जे के माहेश्वरी की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की है । जी कृष्णैया की पत्नी की तरफ से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने उनका पक्ष रखा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here