Homeदेशबिहार महागठबंधन में अचानक बढ़ी सरगर्मी ,तेजस्वी ने की नीतीश से मुलाकात

बिहार महागठबंधन में अचानक बढ़ी सरगर्मी ,तेजस्वी ने की नीतीश से मुलाकात

Published on

न्यूज़ डेस्क
दिल्ली में संपन्न हुए इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद आज पटना की राजनीति अचानक गर्म हो गई। उपमुख्यमंत्री अचानक सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुँच गए और करीब आधे घंटे तक दोनों की मुलाकात बात हुई।

कहा जा रहा है कि यह मुलाकात हालिया राहुल गाँधी के फोन आने के बाद हुई है। राहुल गाँधी ने कल रात को नीतीश कुमार से फोन पर लम्बी बात की है। जानकारी यह भी मिल रही है कि राहुल गाँधी ने नीतीश कुमार को कहा है कि अभी कांग्रेस की तरफ से किसी को भी पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में आप लड़ाई को आगे बढाए। इसके साथ ही संयोजक को लेकर भी कुछ बातें हुई है। इस बातचीत के बाद ही बिहार की सियसत में अचानक गर्माहट आ गई है।


सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे और बीजेपी को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई। खबर है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल कांग्रेस लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रही है। फिलहाल कांग्रेस के दो ही मंत्री हैं। राहुल गांधी पहले भी इस संबंध में सीएम नीतीश से बात कर चुके हैं।


इस बीच सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर बात की है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से बात होने के बाद ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बैठक चली। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद भी दोनों नेताओं के बीच जल्द ही फिर से बैठक हो सकती है।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...