खड़गे के नाम से रूठे नीतीश को मनाने राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को किया फोन

0
103

 

बीरेंद्र कुमार झा
राहुल गांधी ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान लिए गए फैसलों पर चर्चा के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कहा गया कि कांग्रेस की तरफ से यह नीतीश कुमार को मनाने का एक प्रयास मात्र है।सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है की ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ने से नीतीश कुमार काफी नाराज है।इस बात का प्रमाण तब देखने को मिला जब नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए और लालू यादव के साथ पटना वापस चले आए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार और राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक में दिए गए फैसलों को लागू करने को लेकर भी बातचीत की।साथ ही राहुल गांधी ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया है कि इंडिया गठबंधन में उनकी अहम भूमिका होगी। सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों फैसला जल्द लिया जाएगा।

नीतीश कुमार नहीं हैं किसी से नाराज

इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार किसी से नाराज नहीं है और पूरा विपक्ष एकजुट है।लालू यादव ने कहा कि बैठक के दौरान मीडिया के एक वर्ग ने एक अलग ही कहानी गढ़ दी कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार एक दूसरे से नाराज है। यह सच नहीं है यह एकजुट है और हम बिहार में एक साथ लड़ेंगे।

हर कोई नहीं बनता प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा

लालू यादव ने कहा कि जहां तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात है तो हर कोई इसमें नहीं जाएगा। जो लोग मीडिया के सामने बोलना चाहते हैं यह वहां गए और हर कोई नहीं ।लाल यादव ने कहा इंडिया गठबंधन की बैठक सही मानसिकता के साथ संपन्न हुई। वहां सभी ने एकता दिखाई। सीट बंटवारे के फार्मूला को 3 सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा और हम बीजेपी को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे।

राहुल ने नीतीश से बिहार में कैबिनेट विस्तार पर भी की बात

सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल गांधी नीतीश कुमार ने बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार करने के मुद्दे पर भी बात की। गौरतलब है कि बिहार में यह मामला काफी दिनों से लंबित है।कांग्रेस के हिस्से में कैबिनेट की एक या दो पद और आने की संभावना है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here