पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने शुभंकर सरकार 

0
89

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस ने तेजी से संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता शुभंकर सरकार को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने जम्मू कश्मीर में भी दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने  सरकार को पार्टी के अन्य सारे दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में पार्टी मजबूत हुई है।

कांग्रेस ने इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में एमके भारद्वाज तथा सुश्री भानु महाजन को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here