Homeदेशबेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के पहले दिन सोनिया गांधी देंगी...

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के पहले दिन सोनिया गांधी देंगी भोज,नितीश समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

गैर बीजेपी दलों की बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होने वाली बैठक के पहले दिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भोज देंगी। इसमें 24 गैर बीजेपी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल में 2 दिनों की बैठक होगी। पहले दिन की बैठक शाम 6:00 बजे शुरू होगी इसके बाद डिनर होगा। अगले दिन 11:00 से दोबारा सभी शीर्ष नेता जुटेंगे। संभावना है कि इस बैठक में विपक्षी दलों का साझा गठबंधन आकार ले लेगा और इसके संयोजक के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

शामिल होंगे नीतीश समेत गैर बीजेपी नेता

विपक्षी दलों की बैठक के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राष्ट्रीय महासचिव तथा बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा भी शामिल होंगे।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में शामिल होने के लिए विधिवत निमंत्रण भेजा गया है।

पटना में विपक्षी एकता की हुई बैठक के नतीजे बेहतर

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में संजय कुमार झा ने कहा कि पटना में विपक्षी एकता को लेकर हुई बैठक के नतीजे बेहतर रहे थे। यही कारण है कि जल्दी ही 17- 18 जुलाई को दूसरी बैठक होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका भी सकारात्मक नतीजा सामने आएगा ।बिहार ने पहले भी देश में हुए बड़े आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाया है।अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी पहल की है।

पटना की बैठक में शामिल हुए थे 15 दल

विपक्षी दलों की 23 जून को भी पटना की पिछली बैठक में 15 राजनीतिक दल शामिल हुए थे। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पारिवारिक कार्यक्रम के चलते इस बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। पिछली बैठक के मुकाबले इस बार 9 और अन्य राजनीतिक दल भी विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनेंगे।

बैठक में शामिल होने वाले दलों के हैं 150 लोकसभा सदस्य

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को रात्रि भोज में नेताओं की मुलाकात के बाद इसके अगले दिन विधिवत रूप से विपक्षी गठबंधन को लेकर चर्चा होगी, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय की जा सकती है।जो 24 राजनीतिक दल विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं, उनके करीब 150 लोकसभा सदस्य हैं।

आम आदमी पार्टी को भी निमंत्रण

विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित किया गया है। आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली से संबंधित केंद्र के अध्यादेश पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है, तो वह कांग्रेस की मौजूदगी वाली किसी बैठक का हिस्सा नहीं होगी।कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को उम्मीद जताई थी कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 17 और 28 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अगली बैठक में भाग लेंगी।

 

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...