Homeदेशसोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोनिया गांधी के सीने में इन्फेक्शन की शिकायत है।उन्हे बुखार भी है। हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के भर्ती होने को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है।

बता दें कि पिछले दो महीनों में सोनिया गांधी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी अस्पताल में ऐसे समय पर भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बयान दिया जो विवादों में आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और हम रक्षा में लगे हुए हैं ।

बता दें कि इसके पहले 5 जनवरी को सोनिया गांधी की सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अजय स्वरूप की निगरानी में उनकी उनका इलाज चला था।

पिछली बार जब सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी, उस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी। इससे पहले पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं।

Latest articles

रेलवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर कैग ने उठाए सवाल ,कहा 1140 करोड़ रुपये की लगी चपत 

न्यूज़ डेस्क रेलवे द्वारा की गई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने गंभीर...

तनोट माता के सामने फेल हो गए थे पाकिस्तान के 3000 बम, चमत्कार को देख पाकिस्तानी ब्रिगेडियर भी हुआ था नतमस्तक

न्यूज डेस्क राजस्थान के जैसलमेर के तनोट माता मंदिर एक जाग्रित शक्तिपीठ है। माता तनोट...

यूपी सरकार ने जारी की निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों की सूची 

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद...

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर आज मतदान 

न्यूज़ डेस्क बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पांच सीटों के...

More like this