Homeदेशसोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Published on

न्यूज डेस्क
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोनिया गांधी के सीने में इन्फेक्शन की शिकायत है।उन्हे बुखार भी है। हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के भर्ती होने को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है।

बता दें कि पिछले दो महीनों में सोनिया गांधी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी अस्पताल में ऐसे समय पर भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बयान दिया जो विवादों में आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और हम रक्षा में लगे हुए हैं ।

बता दें कि इसके पहले 5 जनवरी को सोनिया गांधी की सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अजय स्वरूप की निगरानी में उनकी उनका इलाज चला था।

पिछली बार जब सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी, उस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी। इससे पहले पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...