Homeदेशप्रचार बंद कर दो ,नहीं तो अंजाम भुगतोगे, आरएसएस प्रचारक को विदेशी...

प्रचार बंद कर दो ,नहीं तो अंजाम भुगतोगे, आरएसएस प्रचारक को विदेशी नंबर से धमकी

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
पंजाब की तरनतारन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रविंदर पाल सिंह को विदेशी नंबर से दो बार फोन कर प्रचार बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रविंदर पाल सिंह को दोबारा अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आई। उनकी शिकायत पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवा दी गई है ,जिसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ह। डीएसपी सीटी तरसेम मसीह ने कहा कि एएसआई सुखदेव सिंह को इस मामले की जांच सौंप दी गई गई है। फोन कॉल की साइबर क्राईम सेल से जांच कराई जा रही है।

तरनतारन में आरएसएस का प्रचार बंद करो

लंबे समय से होशियारपुर के पाहलेवाल और फिलहाल स्टेशन वाली गली तरनतारन के निवासी रविंदर पाल सिंह आरएसएस के जिला प्रचारक के रूप के रूप में संघ का प्रचार करते हैं। संघ की ओर से तरनतारन के गांधी पार्क में सुबह शाखा लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 को विदेशी नंबर से फोन कॉल आई और आरएसएस का तरनतारन में प्रचार बंद करके वापस घर चले जाने को कहा।ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकियां दी गई।तब उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। 9 नवंबर 2023 को फिर नई विदेशी नंबर से फोन कॉल आई।फोन करने वाले ने कहा कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ। अगर प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने के लिए तैयार रहो इसके बाद रविंदर पाल सिंह ने तुरंत एसएसपी अश्वनी कपूर के पास जाकर इसकी लिखित शिकायत की।

मिले दो सुरक्षा गार्ड

डीएसपीसीटी तरसेम मसीह का कहना है की सिटी थाना ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया है और पंजाब पुलिस का साइबर क्राईम सेल विदेशी नंबरों की जांच करने में जुटा है। वही प्रचारक रविंद्र पाल सिंह की शिकायत पर एक्शन लेते हुए उन्हें दो सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं।

एक दिन पहले ही पंजाब दौरे से लौटे हैं आरएसएस प्रमुख

इस घटना से एक दिन पहले ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जालंधर में उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक कर लौटे हैं। इस मीटिंग में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर,पंजाब ,हरियाणा और दिल्ली के प्रचारक मीटिंग में शामिल हुए थे।

 

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...