Homeदेशबिहार का सच : राज्यपाल से सम्मानित सिवान का जिला शिक्षा अधिकारी निकला...

बिहार का सच : राज्यपाल से सम्मानित सिवान का जिला शिक्षा अधिकारी निकला भ्र्ष्टाचारी !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बिहार के सिवान जिले का मामूली जिला शिक्षा अधिकारी के गहरा और दफ्तर पर जब छपा मारा गया तो निगरानी विभाग वाले भी दंग रह गए। शिक्षा विभाग को हमेशा गरीब और शिक्षा से जुड़े लोगों को परेशान और फटेहाल ही माना जाता है लेकिन बिहार के सिवान जिले के षिक अधिकारी की हैशियत देखकर सब अवाक हैं।          
       सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के दफ्तर और सीवान स्थित आवास के साथ पटना में उनके मकान पर निगरानी की टीम ने जांच पड़ताल की। जांच के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी के संपत्ति को लेकर जो खुलासे हुए, वह चौंकाने वाले हैं। निगरानी विभाग की ओर से कहा गया है कि सीवान का शिक्षा पदाधिकारी करोड़ों रुपए के चल अचल संपत्ति का मालिक है। शुक्रवार सुबह से शाम तक चली रेड से पता चला कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया और अवैध संपत्ति बनाई। चौकाने वाली बात यह है कि यह वहीं शिक्षा पदाधिकारी हैं, जिन्हे इसी वर्ष अप्रैल माह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था।
                  निगरानी की ओर से कहा गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिवान के विरुद्ध लगभग 87,08,054 रुपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के कम में न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के तलाशी दल द्वारा 8 दिसंबर को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मिथिलेश कुमार के पटना स्थित दो परिसर एवं सिवान स्थित आवास कार्यालय की तलाशी ली गई। इस दौरान कार्यालय से कुल 2,22,500 रुपये बरामद किए गए। वहीं सीवान स्थित आवास की तलाशी के क्रम में कुल 11,85,000 बरामद किए गए। यानी कुल 14 लाख कैश बरामद हुए। वही पटना स्थित आवास की तलाशी के क्रम में दो लाख कैश बरामद हुए।
                     निगरानी की ओर से कहा गया है कि जांच के क्रम में पता चला कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पटना से नोएडा तक पांच फ्लैट और सात जगह जमीन खरीदी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में चार फ्लैट, पटना में एक फ्लैट, औरंगाबाद में पांच जगह जमीन और पटना दो जगह जमीन की भी खरीदारी की। इनका मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए अनुमानित है। साथ ही सात बैंक खातों में 28,88,214 रुपये भी जमा मिले।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...