पाकिस्तान को झटका! आतंकी हाफिज सईद का बहनोई अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकवादी घोषित

0
314

न्यूज डेस्क: संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पाकिस्‍तानी आतंकवादी अब्‍दुल रहमान मक्‍की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। मक्‍की लश्‍कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई में 26-11 आतंकी हमले के मुख्‍य साजिशकर्ता हाफिज सईद का बहनोई है। चीन लंबे समय से इस पाकिस्तानी आतंकवादी का समर्थन करता था लेकिन उसने आखिरकार अपना हाथ खींच लिया है।

चीन ने पिछले साल मक्की को आतंकी सूची में शामिल किए जाने के प्रस्‍ताव का विरोध किया था जिसके बाद भारत द्वारा निंदा किये जाने के बाद यह फैसला आया है। मक्‍की को भारत और अमरीका पहले ही आंतकी की सूची में डाल चुके हैं।

मुंबई ब्लास्ट में थी मक्की महत्वपूर्ण भूमिका

मक्की हाफिज सईद का सबसे वफादार माना जाता है। मुंबई हमले में मक्की ही सबसे बड़ा मास्टर माइंड था। वह अमेरिका द्वारा नामित विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) लश्कर के भीतर विभिन्न नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहा है।

 6 महीने की सजा सुनाई थी पाकिस्तान ने

करीब दो साल पहले पाकिस्‍तान की आतंकवाद निरोधी एक अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में अब्दुल रहमान मक्की को भी 6 महीने की सजा सुनाई थी।

जब्त होगी संपत्ति , यात्रा पर लगेगा प्रतिबंध

वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद मक्की पर कई प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मक्की की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा मक्की की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगेगा। मक्की पर हथियार रखने का प्रतिबंध भी लागू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here