Homeदेशसिद्धारमैया की जगह शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री !

सिद्धारमैया की जगह शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री !

Published on

सिद्धारमैया की जगह शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री !

न्यूज़ डेस्क 
 कर्नाटक में कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने कहा कि सिद्दारमैया सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। गौड़ा ने कहा,“वह ढाई साल बाद निश्चित रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है। इस संबंध में कोई भ्रम नहीं है, लेकिन विपक्ष मीडिया में अफवाह फैला रहा है।”
                    सत्ता-साझाकरण समझौता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन यह निश्चित है कि शिवकुमार इस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री बन रहे हैं।उन्होंने सिद्धारमैया  की सराहना करते हुए कहा कि वह पांच गारंटी योजनाओं को लागू करके अच्छा काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है,क्योंकि उसे डर है कि 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस राज्य में लोकसभा सीटें 20 सीटें जीत रही है।
                        इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ढाई साल बाद श्री शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सिद्दारमैया को इस्तीफा देना होगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में बात करना प्रासंगिक नहीं है।
                       उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी  सत्ता से बेदखल करने के तुरंत बाद सिद्दारमैया और शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोका था।अंततः पार्टी आलाकमान  शिवकुमार को मनाने में कामयाब रहा और कथित तौर पर उग्र राजनीतिक स्थिति को शांत करने के लिए सत्ता-साझाकरण के ढाई साल के फॉर्मूले पर पहुंचा।
                          गौड़ा ने कहा कि दस्तावेजों और वीडियो के साक्ष्य सार्वजनिक रूप से जारी किए जाएंगे, जो राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जद-एस) सरकार को हटाने के लिए काम करने वाली एक टीम को उजागर करेंगे। वहीं टीम वर्तमान कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
                      उन्होंने कहा,“उन्हें बताया गया है कि उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की जाएगी, जहां वे श्री अमित शाह से मिलेंगे। उन्हें यह भी बताया गया है कि कुछ कांग्रेस विधायक पहले से ही संपर्क में हैं और उन्हें विश्वास दिलाने के लिए कुछ फोन वार्तालाप सुनने के लिए कहा गया है।” उन्होंने आरोप लगाया,“इस मुद्दे पर एक टीम काम कर रही है। हमारे पास इसके सबूत हैं और हम इसका खुलासा करेंगे।”
                          गौड़ा ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा का पीए है और चार कांग्रेस विधायकों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों को श्री सिद्दारमैया और श्री शिवकुमार के संज्ञान में लाया गया है और पार्टी के कुछ विधायकों ने भी इसके बारे में खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री पद और अन्य चीजों के साथ 50 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है और इसके सबूत भी हैं।

Latest articles

मोदी का करिश्मा,चौहान का काम और लाडली बहना ने कर दिया खेल, शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया क्रेडिट

विकास कुमार वाकई में एक अकेले मोदी कांग्रेस पर भारी पड़ गए,तीन राज्यों में मोदी...

तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, PM मोदी ने लिया हालात का जायजा

न्यूज डेस्क बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मिचौंग में...

IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, 4-1 से श्रृंखला की अपने नाम

न्यूज डेस्क भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोमांचक...

More like this