Homeदेशजुबली हिल्स से चुनाव लड़ेंगे मोहम्मद अजहरुद्दीन 

जुबली हिल्स से चुनाव लड़ेंगे मोहम्मद अजहरुद्दीन 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार कोे 45 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मधु गौड़ याक्षी और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची के मुताबिक, पार्टी ने मोहम्मद अजरुद्दीन को जुबली हिल्स से चुनावी मैदान में उतारा है। मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इसके बाद पार्टी ने शाम को 45 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीते दिनों कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके साथ ही अब तक कुल 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
                        केंद्रीय चुनाव समिति ने दूसरी सूची में घोषित उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। पार्टी ने क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता तथा पूर्व लोकसभा सदस्य मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से टिकट दिया है।
                      कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं। तेलंगाना विधानसभा में 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। राज्य विधानसभा के चुनाव में मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है।
                  भारतीय जनता पार्टी ने आगामी तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महबूबनगर (74) विधानसभा क्षेत्र से एपी मिथुन कुमार रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना की 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती की तारीख 3 दिसंबर है।

Latest articles

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...

राजस्थान में सीएम की रेस में पांच चेहरे ,मोदी और शाह का पसंद कौन ?

अखिलेश अखिल राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर हलचल...

More like this

रेवंत रेड्डी के हाथ तेलंगाना की कमान ,सात को लेंगे सीएम की शपथ 

अखिलेश अखिल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे। कांग्रेस शीर्ष कमान की मुहर रेवंत के...

चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

बीरेंद्र कुमार झा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब...

कांग्रेस की चालाकी पर भारी पड़े अखिलेश नीतीश और ममता

बीरेंद्र कुमार झा विपक्षी राजनीतिक दलों ने कई महीने पहले जोर-जोर से एक गठबंधन बनाया था और...