झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती

0
180
  • बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। शिबू सोरेन (Shibu Soren)की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार को आनन-फानन में उन्हें रांची के मेदांता (Medanta)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अमित की देखरेख में शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है। 77वर्षीय शिबू सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल ले कर पहुंचे।यहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया उनका हालचाल

जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बातचीत में कहा कि संभवतः ठंड लगने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने बताया कि जेएमएम का 4 फरवरी को धनबाद में 51वां स्थापना दिवस समारोह था। देर शाम तक आयोजित सभा में शामिल होकर रांची लौटने के बाद वे कुछ असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद घर में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।

ऑक्सीजन लगने के बाद शिबू सोरेन की हालत ठीक

शिबू सोरेन के मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी रूटीन जांच की गई। जांच के लिए उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर आगे की ट्रीटमेंट करेंगे। जेएमएम प्रमुख का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि शिबू सोरेन को पहले से ही किडनी की समस्या है। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताकि सभी तरह की जांच हो सके।

जांच के बाद उनके बाहर भेजने पर ही सकता है विचार

डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन लगने के बाद शिबू सोरेन की हालत ठीक है। शिबू सोरेन के छाती का सीटी स्कैन भी किया गया है, जिसमें थोड़ा पानी निकला है। यह कोशिश की जा रही है कि पानी ये किसी प्रकार का लंग्स में इंफेक्शन न हो। बताया जा रहा है कि सभी तरह की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बाहर भेजने पर भी विचार किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here