मां मेनका गांधी के एक फैसले ने वरुण गांधी को कर दिया खामोश, बीजेपी में ही बने रहने की संभावना बढ़ी

0
186

बीरेंद्र कुमार झा
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी (BJP) सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) की राजनीति को लेकर तरह – तरह की अटकलें चल रही थी।जब कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) यूपी पहुंची थी तब राहुल गांधी के बयानों ने इन अटकलों को जन्म दिया था, लेकिन अब वरुण गांधी को लेकर चल रही अटकलों पर उनकी मां और सुल्तानपुर (Sultanpur) से सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) के एक फैसले ने विराम लगा दिया है।

राहुल गांधी के वरुण को लेकर दिए बयान बढ़ाया था अटकलों का दौर

दरअसल, जब यात्रा यूपी में आई थी तब राहुल गांधी ने कहा था कि मैं उनसे मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं अपना सकता हूं। इसके बाद वरुण गांधी के बीजेपी छोड़ने के कयास तेज हो गए थे।हालांकि बीते कुछ दिनों में ये कयास थमते नजर आ रहे हैं. इसके पीछे उनकी मां मेनका गांधी के एक फैसले को माना जा रहा है. इस फैसले के बाद वरुण गांधी की बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी भी थमती नजर आ रही है।

मेनका गांधी का फैसला

गौरतलब है कि वरुण गांधी के बगावती तेवरों के बीच मेनका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। दोनों के बीच ये मुलाकात सीएम योगी के लखनऊ स्थित आवास पर हुई थी। तब मेनका गांधी के साथ बीजेपी विधायक विनोद सिंह, सदर सीट से विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ से विधायक सीताराम वर्मा और कादीपुर विधायक राजेश गौतम शामिल थे। हालांकि दावा किया गया कि इन दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात विकास कार्यों पर चर्चा के लिए हुई थी।लेकिन इस मुलाकत के बाद वरुण गांधी बीते काफी दिनों से बिल्कुल खामोश नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर खुलकर जुबानी हमले किए थे। एक बार तो एक चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार अखिलेश यादव की भी तारीफ कर दी थी। जिसके बाद अटकलें और तेज हो गई थी।लेकिन अब उनकी चुप्पी इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि बहुत संभव है कि अब वरुण गांधी को बीजेपी से इतर कहीं और ठिकाना ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here