शरद पवार करेंगे पीएम मोदी को सम्मानित ,इंडिया ने जताई चिंता !

0
131



न्यूज़ डेस्क

अगले अगस्त महीने में ही मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। यह बैठक 25 -26 अगस्त को संभावित है। इस बैठक की तैयारी उद्धव शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी कर रही है। इस बैठक में कई तरह के फैसले होने हैं। लेकिन इसी बीच शरद पवार और पीएम मोदी मंच साझा करने जा रहे हैं। एक अगस्त को पुणे में पुणे में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट ने एक समारोह आयोजित किया है, जिसमें एनसीपी शरद पवार को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है। समारोह में शरद पवार पीएम मोदी को अवॉर्ड देंगे। अब इस समारोह को लेकर इंडिया वाले नेताओं ने चिंता जाहिर की है। 
        सूत्रों ने कहा कि 28 जुलाई को इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने उस समारोह में पवार के मुख्य अतिथि होने पर चिंता जताई, जिसमें पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। सूत्र ने कहा कि ऐसे सुझाव आये कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एनसीपी नेता से बात कर उनसे समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध कर सकते हैं।          
   सूत्र ने ये भी कहा कि इंडिया  ब्लॉक के कुछ नेताओं को लगा कि जब समान विचारधारा वाले विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ पवार का मंच साझा करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा। सूत्र ने यह भी कहा कि मोदी के साथ मंच साझा कर पवार इंडिया ब्लॉक की छवि को नुकसान पहुंचाएंगे, जिसे बनाने में बहुत प्रयास करना पड़ा है। साथ ही मंच साझा करने से लोगों के बीच एक गलत संदेश भी जाएगा। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की तुलना आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से की है। 
                एनसीपी प्रमुख को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार मोदी को पुरस्कार सौंपेंगे। इस बीच, विपक्ष की गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होगी। जिसकी मेजबानी शिवसेना (उद्धव गुट) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी करेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here