विकास कुमार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से नायब तहसीलदार के धर्मांतरण का चौकाने वाला मामला सामने आया है। मौदहा तहसील के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में आशीष गुप्ता एक मस्जिद में टोपी पहने हुए नमाज पढ़ते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आशीष गुप्ता ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रख लिया है। नायब तहसीलदार पहले से शादीशुदा था,लेकिन एक मुस्लिम लड़की से शादी करके गुप्ता ने धर्म परिवर्तन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने लगा। बजरंग दल ने नायब तहसीलदार की दूसरी शादी को लेकर सवाल खड़ा किया है।
नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा पूरे जनपद में आग की तरह फैली हुई है। आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बने नायब तहसीलदार पर एक मुस्लिम युवती से निकाह करने की बात सामने आई है। अब आशीष गुप्ता की पत्नी ने उनके खिलाफ धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार, मौलवी सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
एक सरकारी अधिकारी दूसरी शादी नहीं कर सकता है,इसलिए इस मामले में पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

