Homeदेशमोरक्को में भूकंप झटके से 300 से अधिक लोगों की मौत, पीएम...

मोरक्को में भूकंप झटके से 300 से अधिक लोगों की मौत, पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भागने लगे। भूकंप के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र माराकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 18.5 किलोमीटर गहराई में था।

300 से अधिक लोगों की मौत की सूचना

मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैऔर सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।इस भूकम्प में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

सोशल मीडिया पर दिख रही है भूकंप की तबाही

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो एक ढहती हुई इमारत और सड़क पर इसका बिखरा मालवा देखा जा सकता है।लोगों को शॉपिंग सेंटर व और अपार्टमेंट से बाहर भागते और खाली पड़े इलाकों में इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है। लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर ही रह रहे हैं।

मोरक्को की मदद के लिए भारत तैयार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जान माल की हानि से अत्यंत दुख हुआ।इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रिय जनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाए। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this