SBI SCO Recruitment 2024: बैंकिंग की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने 131 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी को शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 04 मार्च 2024 है। आइए आवेदन करने से पहले अनिवार्य योग्यता और उम्र सीमा सहित जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अनिवार्य योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय और एमबीए (वित्त)/ पीजीडीबीए /पीजीडीबीएम/एमएमएस (वित्त)/सीए/सीएफए/आईसीडब्ल्यूए पास होना चाहिए ।पदों के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे ऑफिशियल वेबसाइटsbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करके एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
इन पदों पर होगी भर्ती
- मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) 50 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) 23 पद
- डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) 51 पद
- मैनेजर (सिक्योरिटी एनालिस्ट) 03 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एप्लिकेशन सुरक्षा) 03 पद
- सर्किल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (सीडीबीए) 01 पद

