एलएसी पर चीन ने बना लिया एयरफील्ड, हेलीपैड और मिसाइल बेस, सेटेलाइट इमेज से पकड़ी गई ड्रैगन की नई चालाकी

0
139

बीरेंद्र कुमार झा

मई 2020 में जब से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है, तब से चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब अपनी भौगोलिक सीमा में हवाई क्षेत्रों का लगातार विस्तार कर रहा है।सैटलाइट इमेजरी से इस बात का खुलासा हुआ है। इमेजरी के विश्लेषण के अनुसार चीन ने एलएसी पर अपनी सेना के लिए व्यापक सुविधाओं का विस्तार किया है और कुछ क्षेत्रों में भारत से मुकाबला करने की तुलनात्मक क्षमता विकसित कर ली है। सैटेलाइट इमेजरी से स्पष्ट होता है कि चीन ने एलएसी के करीब सैनिकों की तीव्र तैनाती के मकसद और युद्ध की स्थिति में लीड लेने के मकसद से वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक हवाई क्षेत्रों में हेलीपैड रेल सुविधाओं मिसाइल, सड़कों और पुलों का बड़े पैमाने पर निर्माण और विस्तार किया है। यह चीन के आक्रामक क्षमताओं के दावा की एक श्रृंखला की तरह है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेनेट लैब्स द्वारा विशेष रूप से उपलब्ध कराई गई सैटलाइट इमेजरी के विश्लेषण से पता चलता है कि लद्दाख के करीब होटान, हिमाचल प्रदेश के करीब नागरी गुनासा और तिब्बत के ल्हासा में चीन नए-नए एयरफील्ड के तहत या तो नए रेलवे का निर्माण कर के सैनिक सुविधाओं का विस्तार किया है या फिर लड़ाकू विमानों की सुरक्षा के लिए बनाए गए मजबूत आश्रयों और नए सैन्य संचालन भवनों का निर्माण किया है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इस विश्लेषण पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

इन क्षेत्रों का है विशेष सामरिक महत्व

चीन के तीनों क्षेत्रों ( होटान, नगारी गुणसा और ल्हासा) को उनकी भौगोलिक स्थिति के कारण विश्लेषण के लिए चुना गया जो भारतीय पक्ष के सामरिक स्थिति के ठीक विपरीत स्थान पर है और 2020 में भारत के साथ सैन्य गतिरोध के दौरान चीनी सैनिकों का संचालन केंद्र था ,जिसने द्विपक्षीय संबंधों को छह दशक के निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।गौरतलब है कि जून 2020 में गलवान घाटी में एक क्रूर संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारतीय जवानों की कार्यवाही में भी कई चीनी सैनिक मारे गए थे। 45 वर्षों में एलएसी पर चीन के साथ संघर्ष में यह पहली मौत थी।

होटान क्षेत्र का महत्व और यहां की वर्तमान स्थिति

होटान हवाई क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी सियांग प्रांत में स्थित है। यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह से लगभग 400 किलोमीटर दूरी पर एक सीधी रेखा में स्थित है । जून 2020 की एक सैटलाइट इमेज में एयरफील्ड के पास के क्षेत्र में कोई निर्माण या विकास नहीं दिखाया गया है,लेकिन मई 2023 की सैटलाइट इमेजरी से पता चलता है कि होटान एयर फील्ड में एक नया रनवे नए विमान और संचालन भवन और एक नया एप्रेन है। यह नया निर्माण अतिरिक्त गोला बारूद भंडारण से जुड़ा हुआ है, जो हवाई क्षेत्र से बहुत दूर नहीं है। इमेजरी में होटान और चेंगदू जे से संचालित मानवरहित हवाई वाहन भी दिखाए गए हैं। चेंगदू जे वही जगह है जहां 2020 के सैन्य गतिरोध के दौरान चीन ने एक गुप्त लड़ाकू विमान तैनात किया था।

नगारी गुनसा क्षेत्र का महत्व और यहां की वर्तमान स्थिति

नगारी गुनसा एयरफील्ड तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में पैंगोंग झील से सीधी रेखा में 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां भारतीय और चीनी सेना के बीच कई झड़पें देखी गई हैं। यहां चीनी पक्ष एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कर रहा है। इसे एयरफील्ड का परिचालन 2010 में शुरू हुआ था लेकिन 2017 में डोकलाम विरोध के बाद इसका विस्तार तेजी से किया गया। उस समय भी लड़ाकू विमान यहां तैनात किए गए थे।जून 2020 की एक सैटलाइट इमेज में यहां लड़ाकू जेट के साथ केवल एक एयरक्राफ्ट एप्रण दिखाया गया है, लेकिन इस साल मई की इमेजरी में एक नया टैक्सीवे और रनवे दिख रहा है। नई इमेजरी में कम से कम 16 नए विमान आश्रय और नए सैन्य संचालन भवन भी दिख रहे हैं। यहां भी यूएभी की तैनाती दिख रही है। नगारी गुनसा चीनी सेना के लिए एक प्रमुख रसद केंद्र के रूप में कार्य करता है।

ल्हासा क्षेत्र का महत्व और यहां की वर्तमान स्थिति

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी ल्हासा का हवाई अड्डा लंबे समय से दोहरे उपयोग वाली सुविधा से लैस रहा है।यह तवांग से सीधी रेखा में 250 किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है, जो पूर्वी क्षेत्र में चीनी दावों के केंद्र रहे हैं। मई 2020 की एक सैटलाइट इमेजरी में मौजूदा एयरक्राफ्ट एयरप्लेन पर कॉम्बैट जैट स्कोर दिखाया गया था।इस साल मई की एक इमेजरी में वहां एक नया रनवे और निर्माणाधीन एक नया एयरक्राफ्ट एप्रन और कम से कम 30 नए कठोर विमान आश्रय और नई कई इमारतें दिखाई गई है। हाल के बरसों की सेटेलाइट इमेजरी ल्हासा हवाई क्षेत्र के दक्षिण में भूमिगत सुविधाओं के निर्माण के साथ-साथ एक रडार और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध ईकाई और वायु रक्षा इकाई को भी दिखाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here