हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर विधायक सरयू राय,ईडी,बन्ना गुप्ता, सरकारी जमीन और अवैध खनन पर सरकार को घेरा

0
80

बीरेंद्र कुमार झा

राष्ट्रीय कोलियरी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक सरयू राय ने गिरिडीह में पत्रकारों के साथ भी बातचीत में कहा कि झारखंड में दो सरकार चल रही है। एक हेमंत सोरेन की सरकार है और दूसरी सरकार कांग्रेस की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हमेशा यह भय सताता रहता है कि कांग्रेस समर्थन वापस ले लेगी और उनकी सरकार गिर जाएगी।

ईमानदारी से काम नहीं कर रही हेमंत सोरेन की सरकार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए रघुवर दास ने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री को सत्ता जाने का भय सताता हो, वहां ईमानदारी से कोई काम हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार के संरक्षण में अधिकारी सरकारी जमीन को बिकवा रहे हैं। उन्होंने गिरिडीह में भी सरकारी जमीन को राजनीतिक संरक्षण में बिकवा देने का आरोप लगाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईडी ने जिन चीजों का खुलासा किया है, मुख्यमंत्री उनका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं ?उन्हें ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए।राज्य में कोयला के अवैध खनन और परिवहन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रकरण पर कहा इस मामले की जांच होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here