Homeदेशअयोध्या बनेगा अब संघ का गढ़ ,100 एकड़ जमीन पर बनेगा मुख्यालय

अयोध्या बनेगा अब संघ का गढ़ ,100 एकड़ जमीन पर बनेगा मुख्यालय

Published on

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क

अयोध्या में जहां राम मंदिर की तैयारी जहां अंतिम चरण में है वही आरएसएस अब अपना मुख्यालय बनाने की तैयारी में जुट गया है। संघ 2025 में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष अयोध्या में ही मनाने की तैयारी में जुटा है। जानकारी मिल रही है कि संघ 2025 से पहले अपना मुख्यालय अयोध्या में तैयार कर लेना चाहता है। संघ अपने मुख्यालय के लिए अयोध्या में 100 एकड़ जमीन के लिए नव्य अयोध्या में आवेदन भी किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ जल्द ही संघ को जमीन मुहैया कराई जायेगी। जमीन की पैमाइस होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अयोध्या, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इसीलिए संघ अपना खुद का बड़ा परिसर स्थापित करना चाहता है।

संघ के कई कार्यालय

अभी संघ का मुख्य कार्यालय नागपुर में है। यह एक कार्यालय एक एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। दिल्ली के झंडेवालान का बड़ा कार्यालय है। यह तीन एकड़ जमीन पर है। इसके साथ ही संघ का केंद्र है लेकिन अब संघ अपना सबसे बड़ा कार्यालय अयोध्या में बनाने जा रहा है। संघ सूत्रों ने बताया कि यहां बड़े आयोजन के साथ ही कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था होगी। दरअसल, कोविड की लहर थमने के बाद से ही संघ के 3 बड़े कार्यक्रम यहां हो चुके हैं। इसमें अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षा वर्ग और बौद्धिक शिक्षा वर्ग के आयोजन हैं।

फैजाबाद में भी बड़ा कार्यालय

अगर नव्य अयोध्या टाउनशिप में संघ का मुख्यालय बनकर तैयार होता है तो यह अयोध्या में संघ का दूसरा मुख्यालय होगा। इससे पहले फ़ैजाबाद के साकेतपुरी कॉलोनी में लगभग 1 लाख वर्ग फीट में संघ का प्रांतीय मुख्यालय साकेत निलयम बनकर तैयार हो चुका है। राम मंदिर से इसकी दूरी करीब 3 से 5 किलोमीटर है। दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण प्रारंभ होने के बाद से जिस तरह से संगठन की गतिविधियां और कार्यकर्ताओं का आवागमन बढ़ा है, उससे साकेत निलयम का विशाल परिसर भी छोटा महसूस होने लगा है।

Latest articles

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

न्यूज डेस्क अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही...

More like this