रोहन राय,आदित्य ठाकरे,परमवीर सिंह दिशा सालियान मामले को फिर से भटका देंगे!

0
2

जून, 2020 में दिशा सालियान ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उनके मंगेतर रोहन राय पर उंगली उठी थी। इसके दो साल बाद रोहन ने फेक नैरेटिव तैयार करने के लिए एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया था कि उस रात क्या-क्या हुआ था। साथ ही दिशा सालियान किस बात से परेशान थीं। इतना ही नहीं अब वह किसे डेट कर रहे हैं ,यह भी उन्होंने बताया था।

तब रोहन राय और आदित्य ठाकरे जैसे तमाम सेलिब्रिटी जो सीबीआई के वर्तमान एफआईआर में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के द्वारा दिशा सालियान से जुड़े बलात्कार और हत्या के जुर्म में आरोपी बनाए गए हैं, उन लोगों ने मुंबई पुलिस के परमवीर सिंह आदि बड़े पदाधिकारी तथा तब की उद्धव ठाकरे की सरकार के साथ मिलकर इस मामले को आत्महत्या का मामला करार करवा दिया था।

इसके बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान और उनके वकील निलेश ओझा ने इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा मामले के बहकाने की बात करते हुए दिशा को न्याय दिलाने की वकालत शुरू कर दी, जिसके बाद 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह मामला मुंबई पुलिस से सीबीआई को हस्तांतरित करवा दिया।

हालांकि सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद अभी तक किसी भी आरोपी से कोई सवाल जवाब नहीं किया है,न ही किसी को भी कस्टडी में लेकर पूछताछ नहीं की है,लेकिन निलेश ओझा ने सीबीआई को कई ऐसे सबूत सौंपे हैं जिससे रोहन राय, आदित्य ठाकरे, परमवीर सिंह जैसे आरोपियों की नींद हराम हो गई है और अब अपने बचने के लिए ये लोग नए-नए तिकड़म करने में लगे गए हैं। इसी क्रम में इन लोगों ने अब रोहन राय के 2022 में दिए पुराने इंटरव्यू को यूट्यूब पर दुबारा हु- बहु उस मीडिया हाउस से अपलोड करवा दिया है ताकि फिर से अपने बचने के लिए एक नैरेटिव तैयार कर सीबीआई को इस जांच में बहका कर या उसे किसी तरह मिलाकर अपना फायदा उठा सकें।

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने सीबीआई को एक पेन ड्राइव सौंप कर कई ऐसे साक्ष्य दिए हैं जो इनके फेक नैरेटिव की हवा निकाल सकती है ।लेकिन इन लोगों ने अपना चाल चलना तो शुरू कर दिया। आईए जानते हैं 2022 में रोहन राय के फेक नैरेटिव फैलाने वाले उसे इंटरव्यू के बारे में।

2020 में दिशा सालियान की मौत के बाद 2 वर्षों तक रोहन कहां थे, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। जब ये बात उनसे पूछी गई तो रोहन राय ने कहा कि जब तक पुलिस की कार्रवाई चल रही थी, मैं मुंबई में ही था। इसके बाद मैं दिशा के पेरेंट्स के साथ दिसंबर, 2020 में अपने पापा के होमटाउन गांधीधाम चला गया था। तीन महीने बाद मैं मुंबई वापस आ गया था। हम उसके निधन के शोर से दूर रहना चाहते थे। लोग बिना सोचे समझे दिशा के बारे में कुछ भी लिख रहे थे और कुछ भी टीवी पर दिखा रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसका असर दिशा और मेरे परिवार पर क्या होगा। मेरे ऊपर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

दिशा सालियान की मौत के एक साल बाद मुंबई पुलिस ने इस केस को सुसाइड कहकर बंद कर दिया था। लेकिन उस रात क्या-क्या हुआ था, इस बारे में रोहन बताते हैं- दिशा बहुत ही सेंसिटिव इंसान थी। उस दौरान वह काम को लेकर तनाव में थी। उसकी दो डील्स भी फेल हो गई थी। उसे जानवरों से प्यार था। और मुझे याद है कि केरल में एक गर्भवती हथिनी की 27 मई को पटाखों से भरे अनन्नास खाने के बाद मौत हो जाने की खबर से उसकी हालत और खराब हो गई थी। उसे शांत कराना मुश्किल हो गया था। हम दोनों परिवार के साथ दादर में रह रहे थे। 4 जून को मैंने उससे कहा कि मलाड वाले अपार्टमेंट में चलते हैं। ये बात मैंने उससे ये सोचकर कही कि शायद इससे उसका मूड बदल जाएगा। जबकि हम वहां शादी के बाद शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे थे। हमारे चार दोस्त भी उसे चीयर अप भी करने के लिए आए थे। दो-तीन दिन तो हम ड्रिंक करते रहे। दिशा ने अपनी ड्रिंक्स में कुछ मिला लिया क्योंकि उससे उसकी हालत और खराब हो जाती।

रोहन ने आगे बताया कि दिशा को आखिरी कॉल उसके स्कूल के दोस्त का लंदन से आया था। सबकुछ पांच मिनट में हुआ। मैंने दिशा से फोन लेकर उस दोस्त से बात की। दिशा उस समय मास्टर बेडरूम में चली गई। कुछ मिनट बाद मैंने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उस वक्त रूम बंद नहीं था। मैंने दरवाजा खोला तो देखा कि पूरे बिस्तर पर शराब फैली हुई थी। मुझे लगा कि वह अपने कपड़े बदल रही होगी। बाद में वापस आ जाएगी।

रोहन राय ने आगे बताया कि कुछ समय बाद जब दिशा वापस नहीं आई तो मैंने और एक दोस्त ने दरवाजा फिर से खटखटाया। लेकिन जवाब नहीं मिला। फिर मैं बाथरूम में गया। वहां भी वह नहीं थी। हमने उसे पूरे फ्लैट में देख लिया था लेकिन वो नहीं मिली। हम फिर से मास्टर बेडरूम में गए वहां हमने वॉर्डरोब वगैरह सब चेक किया। इस दौरान हम परेशान होने लगे। फिर मैंने नोटिस किया कि रूम की खिड़की खुली थी। मैंने वहां से नीचे देखा तो पाया कि उसका पायजामा ग्राउंड पर दिखाई दे रहा था। मैंने अपने दोस्त को फौरन बुलाया और पूछा- क्या है ये? फिर मैं इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। मैंने खुद को कई थप्पड़ भी मारे। वह किसी बुरे सपने जैसा था।

फिर मैं यह सोचकर मुंडेर पर खड़ा हो गया कि मैं भी कूद जाऊंगा। मेरे दोस्तों ने मुझे पीछे खींच लिया। आनन-फानन में पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने मेरे शरीर पर किसी लड़ाई के निशान की जांच करने के लिए मेरे कपड़े उतारने को कहा और घर की तलाशी भी ली। हमारे कुछ दोस्तों ने दिशा को अस्पताल पहुंचाया। पहले दो अस्पतालों ने एंट्री देने से इनकार कर दिया लेकिन तीसरे अस्पताल ने उसे भर्ती कर लिया और बाद में मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को दो साल हो गए लेकिन क्या वह इस गम से उबर पाए हैं या नहीं, इस पर रोहन बताते हैं- मुझे लगाकार एंग्जाइटी अटैक आने लगे थे। मैं और दिशा करीब 7 साल से साथ थे। हम उसके पेरेंट्स के घर दादर में रह रहे थे। साल 2018 में रोका भी हुआ था। उसके जाने के बाद मेरा सोना मुश्किल हो गया था। लेकिन जागना भी कठिन था क्योंकि सब कुछ एक बुरे सपने जैसा लग रहा था। लोगों ने मुझसे ये कहना शुरू कर दिया था कि मुझे कुछ दूसरे में करियर बनाना चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा था। फिर एक दोस्त ने याद दिलाया कि एक्टर बनने का सपना सिर्फ मेरा नहीं था, दिशा भी उनको देखना चाहती थी। मेरे लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो गया था कि अब वह नहीं रही। सालभर बाद भी मैं इस बारे में बात नहीं कर पा रहा था। लेकिन अब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि इसे मुझे एक्सेप्ट करना होगा।

मेनस्ट्रीम मीडिय और सोशल मीडिया की तरफ से बहुत कुछ झेलने के बाद वह इन सबसे कैसे बाहर आए, इस पर रोहन का कहना है- वह सब बहुत डरावना था। मुझे हजारों भद्दे और धमकी भरे मैसेजेस आए। गालियां तक दी गईं। मेरे दोस्तों को भी कई इस तरह से मैसेज भेजे गए, जिसे देख वह रो पड़ते थे। मैं एकदम असहाय महसूस करने लगा था। मैंने सितंबर 2020 में अपने सारे सोशल मीडिया हैंडल डिएक्टिवेट कर दिए थे। मैंने फिर मई 2021 में सभी पर वापसी की। उसके बाद सूरज पंचोली का नाम भी तैरने लगा। कहा जाने लगा कि दिशा उनके बच्चे की मां बनने वाली थी। एक्टर की कुछ फोटो भी वायरल होने लगी थी, जिसमें वह कुछ लड़कियों से घिरे हुए थे। लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया था कि उसमें से एक दिशा भी हैं। जबकि ये सच नहीं था। जब हम दिशा को श्रद्धांजलि दे रहे थे, तब ये सब हो रहा था। गलती न होने के बावजूद मैंने काफी कुछ झेला।

रोहन ने बताया कि दिशा एजेंसी के लिए काम करती थी। उसमें से ही एक क्लाइंट सुशांत सिंह राजपूत भी थे। उन्होंने कभी भी एक्टर को डायरेक्टर मैनेज नहीं किया लेकिन उनके दो एड फिल्म्स पर काम जरूर किया है। दिशा के पास एजेंसी में अपने खुद के कई सारे क्लाइंट्स थे, जिनसे वह डील करती थी। रोहन ने बताया कि इतना सब कुछ होने के बाद उनके करियर पर इसका क्या असर पड़ा। उनके मुताबिक, जहां पहले वह साल में 40 विज्ञापन किया करते थे। वहीं पिछले दो सालों में उन्होंने सिर्फ 12 विज्ञापन और एक फिल्म की है। ओटीटी प्लेटफॉर्सम के भी कई प्रोजेक्ट्स उनके हाथों से निकल गए थे। मुझे फिल्म से भी निकाल दिया गया था, जिसके बाद मैं टूट गया था। बहुत रोया भी था।

रोहन ने बताया कि सभी प्रोड्यूसर मुझसे ये कहते कि अगर मैं किसी कानून पचड़े में फंसा तो मुझे लिखित में अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके बाद मैंने सालभर एक्टिंग से ब्रेक लिया। खुद पर काम किया। कुछ कैम्पेन्स किए और स्क्रिप्ट राइटिंग करनी शुरू की। इसके अलावा मैं दिशा की मां के साथ एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट के साथ काम करना शुरू कर दिया। रोहन ने बताया कि वह दिशा के पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं। उनकी देखभाल कर रहे हैं। वह फिलहाल मलाड वाले फ्लैट में रह रहे हैं, जहां दिशा के साथ रहने वाले थे। दादर जाकर वह दिशा के पेरेंट्स का ध्यान रखते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि वह अब टीवी एक्ट्रेस शीन दास को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात साल 2017-18 मे हुई थी। पिया अलबेला के टीवी सेट पर। अक्टूबर, 2021 में इनकी दोबारा मुलाकात हुई थी।तब इनकी बातें शुरू हुई थी। शीन का भी एनिमल वेलफेयर में इंट्रेस्ट था। जब दिशा के ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में शीन को रोहन ने बताया तो उन्होंने उससे जुड़ने की इच्छा जाहिर की। फिर दोनों साथ काम करने लगे। उनकी दोस्ती ऐसे ही आगे बढ़ती गई और अब दोनों एक क्लोज और अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here