बीरेंद्र कुमार झा
बिहार के बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा है कि वे विनिवेश को लेकर वह कोई आंकड़ा या जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं।उद्योगों को स्थापित करने में विफल होने के आरोप पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने वालों के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताएंगे। हमें और हमारी सरकार को बीजेपी से डर लगता है, क्योंकि अगर बीजेपी को इस बात की जानकारी हो गई कि बिहार में इतने निवेशक आ रहे हैं तो वह माहौल खराब करने की कोशिश करेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से अपील की है कि वह बिहार के बारे में अनाप-शनाप बातें ना करें।
माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे
उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा है कि उद्योगपति चाहते हैं कि वह सशक्त होकर बिहार में वापस लौटे।बीजेपी के लोगों ने बिहार का वातावरण खराब कर दिया है। पत्रकारों के द्वारा बिहार में आने वाले निवेशकों के सवाल पर समीर शेख ने कहा कि लोगों को धीरे-धीरे सभी चीजों की जानकारी मिलेगी क्योंकि अगर बीजेपी के लोगों को पता चल गया कि बिहार में निवेशक आ रहे हैं तो वे माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे।बीजेपी के लोगों को चाहिए कि कम से कम वे अपने घर के वातावरण को स्वच्छ रखें।
धर्म का अच्छे ढंग से करें प्रचार
वीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे पर उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को किसी जाति या धर्म के बारे में बोलने की क्या जरूरत है? धर्म का अच्छे ढंग से प्रचार करें,उन्हें कौन रोकता है, लेकिन किसी जाति विशेष को टारगेट करके बोलते हैं,जिससे उस जाति के लोगों के मन में तकलीफ होती है। किसी भी जाति को इस तरह से बदनाम नहीं करें।बिहार को अच्छे वातावरण में रहना है और अच्छी संस्कृति बिहार को देनी है। इसमें हम सब का योगदान होना चाहिए।

