Homeदेशमनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश...

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर सवाल उठाया है ।इसके बाद अब बीजेपी ने भी आप पर पलटवार किया है। आप पार्टी ने तिहाड़ में सिसोदिया की हत्या का आशंका जताया तो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उल्टे केजरीवाल पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया।

मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली की जेल,दिल्ली सरकार के अधीन आती है। ऐसे में उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है ? क्या अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश कर रहे हैं ?

अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं मनीष सिसोदिया

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहां कि अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया को रहस्य का खुलासा करने से रोकने के लिए उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि मनोज मनीष सिसोदिया को बीजेपी से खतरा है। मैं जेल अधिकारियों से मनीष सिसोदिया को सर्वोत्तम सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता हूं।

सिसोदिया को अन्य अपराधियों के साथ रखे जाने के आरोप को तिहाड़ जेल प्रशासन ने किया खारिज

आप पार्टी में सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और आरोप लगाया कि उन्हें अन्य अपराधियों के साथ रखा जा रहा है,जबकि जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सिसोदिया को जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है, जहां उनकी जान को खतरा है। जेल प्रशासन ने कहा कि सिसोदिया की सुरक्षा के लिए जेल नियमों के अनुसार सभी बंदोबस्त किए गए हैं। उन्हें जेल में रखने को लेकर लगाए जा रहे किसी भी तरह का आक्षेप बेबुनियाद हैं।

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बोला हमला

वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया को जेल में खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है। पार्टी नेताओं को उनकी सुरक्षा की चिंता है। गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली में आबकारी घोटाले के मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।सिसोदिया इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...