प्रखंड दिघवारा की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के कनकपुर गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया।
वहीं, मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहकर लोगों की आवश्यकताओं का जायजा ले रही हैं और हरसंभव सहायता पहुंचा रही हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

