Homeदेशचिराग पासवान को लेकर तेजस्वी ने कहा हम सबको साथ लेकर चलते...

चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी ने कहा हम सबको साथ लेकर चलते हैं ,इंतज़ार कीजिये !

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार एनडीए में अभी भी कुछ साफ़ नहीं हुआ है। चिराग पासवान को लेकर बीजेपी की परेशानी बढ़ी हुई है। बीजेपी चिराग को छोड़ना भी नहीं चाहती और चिराग के मुताबिक उसे सीट भी नहीं दे सकती। दिक्कत चिराग और पशुपति पारस को लेकर है। बीजेपी चार से पांच सीटें  तो लोजपा को दे सकती है लेकिन चाचा -भतीजा को अलग -अलग सीटें नहीं दे सकती। पशुपति पारस को एक सीट दी जा सकती है। एनडीए के बीच मची रार के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि समय बताएगा आगे क्या होगा।    

 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सभी लोग अच्छी तरह से जान गए हैं कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उनको लगातार हाईजैक करने की कोशिश हो रही है।

रविवार को हाजीपुर में आयोजित एक रैली में जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा था, “इस बात को मैं स्पष्ट कर दूं कि चिराग पासवान का गठबंधन, चिराग पासवान का तालमेल सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। जब तक मेरे शरीर में लहू का एक भी कतरा रहेगा मैं सिर्फ और सिर्फ बिहार और बिहारियों के लिए लड़ूंगा।

चिराग पासवान ने अपने संबोधन में आगे कहा, “आज बड़े-बड़े पदों पर बिहारी ही हैं। बड़े बड़े उद्यमी आपको बिहार के मिलेंगे। आज बिहार फिर भी पीछे है। मेरा प्रदेश लोकतंत्र की जननी रहा है। देश-दुनिया को किसी ने लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वो बिहार की धरती वैशाली है। ये समय है अपने हक और अधिकार को जानने का, लड़ने का, कब तक रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों का मुंह ताकेंगे? सभा में आई महिलाओं से कहा कि आप लोगों से आग्रह करूंगा चाची, साथ दीजिए, आशीर्वाद दीजिए।”

सूत्रों के मुताबिक खुद को पीएम मोदी के हनुमान कहने वाले चिराग पासवान को बिहार महागठबंधन में शामिल होने के लिए आठ लोकसभा सीट देने का और उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीट देने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि, चिराग की तरफ से महागठबंधन के इस ऑफर पर क्या रुख है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
        

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...