Homeदेशरतन टाटा के एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल को लगा गहरा सदमा ,दी...

रतन टाटा के एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल को लगा गहरा सदमा ,दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को उनका निधन मुंबई में हो गया। वे 86 वर्ष के थे। भारत के निर्माण में रतन टाटा की बड़ी देन है। रतन टाटा भारत के ऐसे उद्योगपति रहे हैं जिन्होंने भारत के अनुरूप अपने प्रोडक्ट का विकास किया और दुनिया में भी भारत का झंडा फहराया। उद्योग जगत के सफल नायकों में उनका नाम सदा याद किया जाएगा। 

रतन टाटा की मौत की खबर से सभी तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने काम, बदलाव की नई सोच और अच्छे व्यक्तित्व से करोड़ो लोगों के दिल में जगह बनाई। उनकी मृत्यु की खबर के बाद से ही सभी शोक मना रहे है और एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। 

इसी बीच उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल को उनकी मौत का गहरा सदमा लगा है। वह उनके निधन से टूट गई हैं। अभिनेत्री ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कुछ समय पहले ही रतन टाटा के बीमार होने के रूमर्स इंटरनेट पर फैल गए थे लेकिन उन्होंने दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी उम्र से संबंधित स्थितियों के कारण यह सिर्फ एक रेग्यूलर मेडिकल जांच थी। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना न फैलाने की भी अपील की थी।

लेकिन 10 अक्टूबर, 2024 को उनके निधन की खबर मिली। 86 साल की उम्र में रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत सीरियस थी और वह आईसीयू में थे।

सिमी गरेवाल दिग्गज अभिनेत्री है। उन्होंने 2011 में दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा और अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात की थी। उन्होंने बताया था ‘उनका और रतन का रिश्ता बहुत पुराना है।’ उन्होंने रतन को ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ कहा और कहा, ‘वह परफेक्ट हैं, उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है, वह विनम्र हैं और परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा।

सिमी गरेवाल और रतन टाटा के बीच काफी अच्छा रिश्ता था लेकिन दोनों का रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। दोनों ने शादी करने का सोचा था पर किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। बाद में, सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के कुलीन रवि मोहन से शादी कर ली। 1979 में वे अलग हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी रतन टाटा के साथ उनकी दोस्ती सालों तक रही।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...