Homeदेशराज्यसभा चुनाव : मध्य प्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव : मध्य प्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी  के चार प्रत्याशी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन, उमेशनाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर और श्रीमती माया नारोलिया एवं कांग्रेस के एक प्रत्याशी अशोक सिंह आज दोपहर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

 राज्यसभा चुनाव के लिए आज दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। इस समयसीमा के बाद दोनों ही दलाें के प्रत्याशियोें को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या के आधार पर चार सीट भाजपा के और एक अन्य सीट कांग्रेस के खाते में गई है।दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। एक अन्य विधायक कमलेश डोडियार सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले चुनाव जीते हैं।

मध्यप्रदेश से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अजयप्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल आगामी 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल 02 अप्रैल को पूरा कर लेंगे।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this