बेटे वैभव को ईडी का समन मिलने के बाद अशोक गहलोत की हुंकार, कहा- ‘छापेमारी से हम घबराने वाले नहीं हैं’

0
96

विकास कुमार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है,इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापेमारी भी की गई है। सेंट्रल एजेंसियों के एक्शन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के हालात अब चिंताजनक हो गए हैं और देश में सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि अजित पावर पर कई आरोप थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें वित्त मंत्री बना दिया। गहलोत ने साफ कर दिया कि कांग्रेस इन छापेमारी से घबराने वाली नहीं हैं।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले जहां चुनाव होता था, वहां मोदी जी जाते थे,अब जहां चुनाव होता है, वहां ईडी पहुंच जाती है। खेड़ा ने कहा कि राजस्थान के लोग दिल्ली के आगे ना कभी झुके हैं और ना झुकेंगे।

ईडी की दिल्ली और राजस्थान टीम ने गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी छापा मारा है। आरपीएससी पेपर लीक केस में पहली बार पीसीसी चीफ के घर पर छापा मारा गया है। कांग्रेस के तमाम नेता इसे बदले की कार्रवाई करार दे रहे हैं,हालांकि इन छापों का चुनावों पर कितना असर होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here