हमारे नेताओं के प्राइवेट पार्ट पर करते हैं चोट, जांच एजेंसियों पर बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर बहुत बड़ा आरोप

0
155

विकास कुमार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ईडी और सीबीआई पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। ममता दीदी ने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुल्तान अहमद को जब केंद्रीय एजेंसियों से लेटर मिला तो उनकी मौत हो गई थी। ज्योतिप्रिय मलिक भी बहुत बीमार हैं, अगर उनकी मौत होती है तो वह बीजेपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। ममता बनर्जी ने दावा किया कि जांच एजेंसी उनके नेताओं के प्राइवेट पार्ट्स पर टॉर्चर करती है।

वहीं ममता दीदी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की हकमारी का भी आरोप लगाया है। ममता दीदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से चार लाख करोड़ रुपए कमा कर मोदी सरकार ले गई,लेकिन अब बंगाल सरकार का वाजिब पैसा नहीं दिया जा रहा है। ममता दीदी ने कहा कि क्या वे लोग केवल प्याज छिलने के लिए हैं।

जांच एजेंसियों पर टीएमसी नेताओं के प्राइवेट पार्ट पर चोट करने का आरोप बेहद संवेदनशील है,इसलिए ममता बनर्जी के आरोपों का जांच एजेंसियों को आगे आकर जवाब देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here