Homeदुनियाआखिर राहुल गाँधी फिर अमेरिका की यात्रा पर क्यों जा रहे हैं...

आखिर राहुल गाँधी फिर अमेरिका की यात्रा पर क्यों जा रहे हैं ?

Published on


अखिलेश अखिल 


कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद अभी तक कर्नाटक में  सीएम को लेकर कांग्रेस माथापच्ची क्र ही रही है कि मीडिया में यह खबर आज तैरने लगी कि राहुल गाँधी फिर से दस दिनों की यात्रा पर अमेरिका जा रहे हैं। इस यात्रा की असली कहानी क्या है अभी किसी को पता नहीं। सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक़ तो राहुल गाँधी किसी बड़े मिशन पर जा रहे हैं।                
सूत्रों के अनुसार राहुल चार जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करीब 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करेंगे। इसके अलावा वो पैनेल चर्चा और भाषण के लिए वाशिंगटन और कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राजनेता और कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल इस तरह के काम पहले भी कर चुके हिन् और इससे उनको काफी लाभ भी  मिले हैं। हालांकि विदेशों में उनकी यही चर्चा पर भारत में काफी समय तक आलोचना भी होती रही। बीजेपी ने बहुत वार किया था।                
 इस बीच पीएम मोदी भी 22 जून को अमेरिका की यात्रा पर रहने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में डिनर का भी आयोजन किया गया है। लेकिन उससे पहले अमेरिका में राहुल की रैली से बीजेपी की धड़कने बढ़ गई है।        
अभी हाल ही में लंदन दौरे पर गए राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोदी  सरकार और भारतीय लोकतंत्र को लेकर अपना पक्ष रखा था जिसके बाद वो खबरों में आ गए थे। मार्च 2023 में राहुल ने लंदन में कहा था…सभी को पता है और यह न्यूज़ में भी है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमले किए जा रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। हम उस जगह को नेविगेट कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयानों के बाद सत्ता पर काबिज बीजेपी नेताओं ने उनसे माफी की मांग की थी।    
 संसद के बजट सत्र के दौरान जहां बीजेपी राहुल गांधी से माफीनामे की मांग कर रहे थी, तो वहीं कांग्रेस ने अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार को घेर लिया था जेपीसी गठन की मांग की थी। किसी ने किसी से माफ़ी नहीं मांगी। संसद स्तर ख़त्म हो गया। राहुल को हलाकि एक दूसरे मामले में सजा हो गई और उनकी सांसदी भी ख़त्म हो गई। लेकिनदानी का खेल बड़ा ही मनोरंजक है। सरकार जांच नहीं चाहती। सेबी जो जांच कर रही है उससे किसी को कोई उम्मीद तक नहीं। अडानी भी बमबम है लेकिन बीजेपी को पलीता लगता जा रहा है। कर्नाटक में जो हुआ उसे आप देख ही सकते हैं। उधर राहुल गाँधी अपनी सदस्यता खो कर पहली विदेश यात्रा कर रहे हैं। राहुल के मामले में विदेश से भी काफी टिप्पणी आयी थी। 
         

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...