कुली बनकर राहुल ने किया देश को चकित !

0
138


न्यूज़ डेस्क

एक फिल्म आयी थी कुली। इस फिल्म के मुख्य किरदार थे अमिताभ बच्चन। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने स्टेशन पर बोझ धोने वाले कुली की भूमिका निभाई थी और कुलियों के साथ की व्यवहार किया जाता है उसके इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी को रचा गया था। फिल्म काफी चली। अब कांग्रेस नेता रहल गंधी भी दिल्ली के आनद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुली बने हैं।
आज सुबह ही राहुल गाँधी आनद विहार पहुँच गये। उनकी यह मुलाकात पहले से तय की गई थी। जैसे ही स्टेशन पर रहल पहुंचे कुलियों की भीड़ जुट गई। दिल्ली और नई दिल्ली के कुली भी वहां पहुँच गए। लम्बे समय तक राहुल कुलियों से मिलते रहे। बैठकर उनकी समस्या को सुनते रहे और सर्कार की तरफ से उनके लिए क्या कुछ किया जाता है इसकी भी जानकरी भी ली।
बाद में उन्होंने खुद को कुली के रूप में भी पेश किया। कुली के कपडे पहने ,माथे पर बैग भी उठाया। बाजु पर बिल्ला भी बांधा। राहुल गांधी कुलियों की लाल शर्ट पहने और सिर पर सामान उठाते हुए भी दिखे। इसके बाद वह कुलियों के साथ बैठ गए और उनसे उनकी समस्याएं पूछीं।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की कुलियों से बातचीत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज राहुल गांधी कुली साथियों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। इतना ही नहीं कांग्रेस ने आगे लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इससे पहले राहुल गांधी मिस्त्रियों से लेकर छात्रों तक, समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर चुके हैं। राहुल गांधी का कहना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की उनकी भारत जोड़ो यात्रा इस तरह की बातचीत के माध्यम से जारी रहेगी।
राहुल गांधी ने हाल में लद्दाख पहुंचकर विभिन्न सामाजिक समूहों से बातचीत की थी।
लेकिन अब रहल की यह तस्वीर रजनीति में भूचाल लने के लिए काफी ही। यह तस्वीर बात रही ही कि अब आगे चुनावी लड़ाई बड़े स्तर पर होंगी। संसद के भीतर महिला आरक्षण को लेकर बहस जारी है और इससे दूर राहुल गाँधी लोगों की बीच नए अंदाज में पैठ बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here