भारत -कनाडा के रिश्तों में आई खटास ,भारत ने कनाडाई नागरिकों के वीजा पर लगाई रोक !

0
190


न्यूज़ डेस्क 
भारत और कनाडा के बीच लगातार रिष्टर खराब होते  जा रहे हैं। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ये रिश्ते और भी ख़राब हो गए हैं। कनाडा ने जिस तरह से बिना साबुत के भारत पर इल्जाम लगाया है इससे भारत की नाराजगी कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है। भारत ने पहले तो कनाडा के राजनयिक को देश से बाहर किया और अब भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा देने पर फिलहाल रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगली सूचना तक कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर रोक रहेगी।     
        रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलएस इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने भारतीय मिशन की ओर से जारी नोटिस के हवाले से कहा है कि कनाडा में भारतीय वीजा से संबंधित सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं। कनाडा में भारत के लिए वीजा बीएलएस इंडिया ही प्रदान करता है।
      नोटिस में आगे कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित किया जाता है। आगे के अपडेट के लिए बीएलएस इंडिया के बेवसाइट पर विजिट करते रहें।
         इससे पहले भारत ने भी कनाडा जाने वाले नागरिकों को सावधान रहने कहा है। वहां रह रहे भारतीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ रही भारत विरोधी गतिविधियों और हेट क्राइम को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है।
       आपको बता दें, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के हाथ होने के आरोप को लेकर दोनों देश आमने सामने है। कनाडा के भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने के बाद पहले भारत ने कनाडा के वरिष्ठ राजनयिक को निकाला और अब कनाडा के नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी है।
        दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के इस आरोप को पूरी तरह खारिज किया, और इसे बेतुका बताया था। आपको बता दें, इसी साल 18 जून को निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here