Homeदेशसुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर राहुल नार्वेकर को लगाई कड़ी फटकार, सुप्रिया सुले...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर राहुल नार्वेकर को लगाई कड़ी फटकार, सुप्रिया सुले और उद्धव गुट ने भी स्पीकर पर बोला हमला

Published on

विकास कुमार
शिवसेना विधायकों की अयोग्यता केस में स्पीकर राहुल नार्वेकर की देरी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने साफ किया कि वह स्पीकर द्वारा दिए गए कार्यक्रम से संतुष्ट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को स्पीकर से चर्चा कर संशोधित कार्यक्रम देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने संशोधित शेड्यूल देने के लिए 30 अक्टूबर की तारीख दी है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि विधानसभा अध्यक्ष के पास 30 अक्टूबर को आखिरी मौका है।

सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये को लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का भी एक बयान सामने आया है। सुप्रिया सुले ने सुप्रीम कोर्ट का आभारी व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को फिर से सुनवाई है,उन्हें पूरा विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा।

वहीं स्पीकर राहुल नार्वेकर को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद सामना संपादकीय के जरिए हमला किया गया है। सामना में लिखा गया है कि बेईमानों की सरकार बचाना संविधान की रक्षा करना नहीं बल्कि देश के साथ विश्वासघात करने जैसा है। देश को चलाने के लिए मोदी और शाह ने उनके लिए स्वतंत्र पर्सनल लॉ बनाया होगा और नार्वेकर ट्रिब्यूनल इसी लॉ का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले 9 सालों में संसद की संप्रभुता सिर्फ नाम मात्र के लिए रह गई है। मोदी और शाह जो कहेंगे वही संप्रभुता है।

सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद स्पीकर राहुल नार्वेकर पर दबाव बढ़ गया है,अब उन्हें शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। क्योंकि जान बूझकर फैसले में की गई देरी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this