राहुल नार्वेकर ने सांसद संजय राउत को दी चेतावनी, बोले- ‘सरकार इस बात से नहीं गिरती कि बाहर कौन क्या बोलता है’

0
475

विकास कुमार
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उद्धव गुट के सांसद संजय राउत को चेतावनी दी है। नार्वेकर ने कहा कि सरकार ने सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। अगर सरकार गिरनी ही थी तो सदन में संख्या के बल पर गिरती,इसलिए किसी को ऐसा भाषण नहीं देना चाहिए कि सरकार गिर जाएगी। नार्वेकर ने कहा कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव के बाद अगर संख्याबल कम हो तो सरकार गिर जाती है। सरकार इस बात से नहीं गिरती कि बाहर कौन बोल रहा है। नार्वेकर ने कहा कि इस सरकार ने सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और उस संख्या के कारण बहुमत की अग्निपरीक्षा पास कर ली है। राहुल नार्वेकर ने कहा कि किसी को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए कि सरकार असंवैधानिक तरीके से गिर जाए।

राहुल नार्वेकर ने कहा कि विधायक अयोग्यता के संबंध में समय पर निर्णय लिया जाएगा, राहुल नार्वेकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक वे समय पर फैसला लेंगे। नार्वेकर ने कहा कि विधायक अयोग्यता पर उचित समय पर फैसला लेंगे।

वहीं राहुल नार्वेकर ने आदित्य ठाकरे पर भी हमला बोला है,नार्वेकर ने कहा कि दल-बदल निषेध कानून पर आदित्य ठाकरे को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता को भरोसा दिलाया है कि कोई गलत फैसला नहीं दिया जाएगा।

राहुल नार्वेकर पर ठाकरे की शिवसेना की तरफ से जल्द फैसला लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यही वजह है कि नार्वेकर अपना गुस्सा संजय राउत और आदित्य ठाकरे पर निकाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here