विकास कुमार
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ गई हैं। प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से जुड़कर अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। राजनीति में आने के सवालों पर अक्षरा ने कहा कि वे सिर्फ एक अभियान से जुड़ी हैं, न कि किसी पार्टी से। पटना या आरा से चुनाव लड़ने के सवालों को अक्षरा सिंह ने फिलहाल टाल दिया है। अक्षरा ने बताया कि प्रशांत किशोर पंद्रह महीने से पदयात्रा पर हैं इसलिए वे युवाओं को जोड़ने के लिए जन सुराज के साथ आई हैं।
वहीं अक्षरा सिंह ने कहा कि वे प्रशांत किशोर के विचारधारा से प्रभावित हैं और सुनहरे बिहार के निर्माण के लिए वे प्रशांत किशोर से जुड़ी हैं। अक्षरा ने बताया कि वह शिक्षित बिहार का सपना देखती हैं।
अक्षरा सिंह के जन सुराज से जुड़ने से बिहार में प्रशांत किशोर की ताकत बढ़ेगी, हालांकि अक्षरा सिंह अभी चुनाव लड़ने को लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दिनेश निरहुआ,मनोज तिवारी और रवि किशन पहले से ही राजनीति में सक्रिय हैं,पर पहली बार एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने दमदार तरीके से पॉलिटिक्स में एंट्री मारी है।

