Homeदुनियाआज ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी,7 को लौटेंगे...

आज ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी,7 को लौटेंगे भारत

Published on

न्यूज डेस्क
एक सप्ताह के दौरे पर ब्रिटेन गए राहुल गांधी आज भी भारत-चीन संबंधों पर भी क्लोज्ड रूम सेशन में भी हिस्सा लेने वाले हैं। इसके साथ वे आईओसी के यूके चैप्टर के तहत प्रवासी कार्यक्रम में बोलेंगे। वह एक पार्लियामेंट इवेंट और यूके चैथम हाउस के प्रीमियर थिंक टैंक इवेंट में भी बोलेंगे। 7 मार्च को वे भारत लौट आएंगे। लेकिन आज राहुल क्या कुछ बोलेंगे इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

कल राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि देश का अपमान मैं नही पीएम मोदी करते हैं। लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इंडिया इनसाइट्स के तहत राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि खुद मोदी करते हैं। राहुल ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। बीसीसी के साथ भी यही हुआ। राहुल ने इनकम टैक्स रेड, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी और इंडिया-चीन रिलेशनशिप पर भी बात की।

राहुल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ” मुझे याद है कि पिछली बार प्रधानमंत्री ने विदेश जाकर घोषणा की थी कि आजादी के 70 साल में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने एक दशक खो दिया है। भारत में बेहिसाब भ्रष्टाचार है। यह सब उन्होंने विदेश में कहा था। मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। जब वे कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है?”

राहुल ने कहा कि जो सरकार से सवाल करता है उस पर हमला होता है: यदि कोई पीएम नरेंद्र मोदी का सपोर्टर है, तो उसका भी आँख मूंदकर समर्थन किया जाता है। इसका उलटा जो लोग उन पर या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। कुछ ऐसा ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन बीबीसी के साथ हुआ है। बीबीसी ने गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई और मोदी सरकार ने विवाद पैदा कर दिया। इसे एक प्रोपेगैंडा बताया।

राहुल से जब यह पूछा गया कि वे अगले पीएम उम्मीदवार होंगे, इस पर राहुल गांधी ने कहा- मेरा पीएम कैंडिडेट होना चर्चा का विषय नहीं है। विपक्ष का सेंट्रल आइडिया भाजपा और आरएसएस को हराना है।

उन्होंने आगे कहा कि ये आइडिया कि एक आदमी सभी समस्याओं को हल करता है, सतही है। लोगों से बात करने से समस्याएं हल हो जाती हैं। इसके लिए हितधारकों और सरकार के बीच बातचीत जरूरी है। मैं ऊपर से नीचे तक एक व्यक्ति वाली नरेंद्र मोदी-शैली से सहमत नहीं हूं जो चीजों को ठीक करने के लिए जादू की छड़ी लेकर इधर-उधर भागता है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...