Homeदुनियापाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

Published on

न्यूज डेस्क
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई नेता इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पुलिस पहुंचने की खबर आ रही है। पुलिस के पास नॉन बेलेबल वारंट होने की भी बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि तोशखाना मामले में इमरान की यह गिरफ्तारी की जा रही है। इसकी जानकारी पाकिस्तान मीडिया की तरफ से आई है।

वहीं, इस्लामाबाद पुलिस का कहना है कि पूर्व पीएम को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं है। बताया जा रहा है कि इस्लामबाद के आईजी ने आज ही इमरान खान की गिरफ्तारी के आदेश दिए है। कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि उन्हें 7 मार्च तक पेश किया जाए।

जैसे ही यह खबर पीटीआई कार्यकर्ताओं को लगी, उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। बड़ी संख्या में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर आवास पर पीटीआई कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमरान के समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई है। इमरान के समर्थकों का जमावड़ा उनके आवास के बाहर देखने को मिल रहा है।

इससे पहले एडीशनल सेशन जज जफर इकबाल ने 28 फरवरी को संघीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं, पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने कहा कि कोर्ट का वारंट हाजिरी के लिए था। गिरफ्तारी की पुलिस की कोशिश अवैध थी।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this