बीरेंद्र कुमार झा
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय मणिपुर दौरे के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। मणिपुर दौरे पर राहुल गांधी राहत शिविरों में जाति हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और नागरिक समाज के संगठनों से बातचीत करेंगे।
हिंसा के बाद किसी भी कांग्रेस नेता का मणिपुर का पहला दौरा
मणिपुर में 3 मई को शुरू हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का यह पहला दौरा है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी चुराचंदपुर जाएंगे, यहां वहां राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वह मोइरांग जाएंगे और विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाद में नागरिक समाज के कुछ संगठनों से बातचीत करेंगे।
मणिपुर हिंसा में अब तक 1 सौ से अधिक लोगों की मौत
मणिपुर में मेइति और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अभी 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मेइति समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़प पर हुई हैं। इस साल मई में जाति संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50 हजार लोग रह रहे हैं।
मणिपुर में मेइति समुदाय की जनसंख्या सबसे अधिक
मणिपुर की 53% आबादी में मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है ,वही नगा और कुकी जैसी आदिवासी समुदायों की आबादी 40% है और यह मुख्यतः पर्वतीय जिलों में रहती है।

