अमित शाह के बिहार दौरे से पहले जेडीयू ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने समेत किए 12 सवाल

0
106

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर बिहार आ रहे हैं ।वे लखीसराय के अशोक धाम में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह के बिहार आने से पहले बिहार की राजनीति गर्म हो गई है।पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अमित शाह के बिहार दौरे से पहले उन से 12 सवाल पूछे हैं।जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि हम आपातकाल से भी बदतर स्थिति में हैं।अभी जो कोई भी बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलता है,उसे ईडी और सीबीआई द्वारा परेशान किया जाता है ।लोगों को धमकी दी जा रही है और संस्थानों को नियंत्रित किया जा रहा है, इसलिए इस लड़ाई में कांग्रेस हमारे साथ है।

12 सवालों का जवाब दें अमित शाह

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं, तो उनका स्वागत है। लेकिन बिहार के लोगों को वह पहले 12 सवालों के जवाब दे दें ,ताकि यहां के निवासियों को उनके यहां आने की मंशा का पता चल सके ।गौरतलब है कि बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की एकता बैठक का आयोजन किया गया था ऐसे में साफ है कि बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के साथ सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर भी जमकर हमला बोलने वाले हैं।

जेडीयू अध्यक्ष द्वारा पूछे गए 12 सवाल

* वन नेशन वन टैरिफ क्यों लागू नहीं कर रही केंद्र सरकार?

* हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?
* बिहार को विशेष पैकेज और पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा कब मिलेगा?
* किसानों की आय कब दोगुनी होगी?
* किसानों से अधिक कॉर्पोरेट व्यापारियों को इतनी कर्ज माफी क्यों ?
*दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के अपराध पर बीजेपी चुप क्यों हो जाती है ?
*बीजेपी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और डी का केस दर्ज क्यों नहीं होता है?
*प्रधानमंत्री बिहारियों को इतनी हीन भावना से क्यों देखते हैं?
* सम्राट अशोक की जयंती पर नीतीश सरकार ने राजकीय अवकाश का ऐलान किया।केंद्र सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here