जब राहुल गाँधी दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर बाजार में बढ़ई बनकर फर्नीचर बनाने लगे —-

0
313


 न्यूज़ डेस्क 

राहुल गाँधी बीजेपी को लगातार चिढ़ा रहे हैं या फिर अपनी भट जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं इस पर बहस तो हो सकती है लेकिन वे जो कर रहे हैं आज तक देश के किसी भी नेता ने  नहीं किया। दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर बाजार देश  नहीं एशिया में भी चर्चित है। यहां हजारों कारीगर काम करते हैं। आज राहुल गाँधी फर्नीचर बाजार पहुँच गए ,कारीगरों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं जानी और फिर लग गए बढ़ईगिरी करने। लकड़ी को तराशने लगे। इस तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर जैसे ही आयी लोग तरह -तरह की बाते करने लगे हैं। कोई कमाल का नेता कह कह रहा है तो कोई बीजेपी के लिए संकट बता रहा है। राहुल के इस खेल का चनावी अंजाम क्या होगा यह तो चुनाव परनाम से ही पता चलेगा लेकिन जिस अंदाज में राहुल यह सब करते दिख रहे हैं कामगारों का उनके प्रति प्रेम तो बढ़ता ही जा रहा है।                        
      कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर मार्केट पहुंचे और वहां कारीगरों से मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं। मजबूती और खूबसूरती तराशने में माहिर। काफी बातें हुईं, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।
                 राहुल गांधी बीते हफ्ते 21 सितंबर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां कुलियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कुलियों से बात की और उनकी परेशानियों को सुना था। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया था। 27 जून को करोल बाग भी पहुंचे थे और वहां मोटरसाइकिल मैकेनिकों से मुलाकात की थी। तब उन्होंने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं थी और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं।
                        इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से कई मामलों पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  
                      राहुल इस तरह अचानक पुरानी दिल्ली इलाके में भी गए थे। जहां पर वो आम लोगों से मिले थे और चाट-पकौड़ी खाई थी। देखा गया है कि भारत जोड़ों यात्रा के बाद भी राहुल जन-सामान्य से मिलकर उनके मन की बात जान रहे हैं। इसके साथ ही वे खेत में पहुंचकर धान की रोपाई भी कर चुके हैं और मुखर्जी नगर जाकर प्रतियोगी छात्रों से भी मिल चुके हैं। कांग्रेस कह रही है यह उनकी भारत जोड़ो यात्रा है और यह यात्रा चलती ही रहेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here