न्यूज़ डेस्क
राजनीति के कितने रंग है यह कहाँ किसी को पता होता है ! कौन से नेता कब भेष बदलकर क्या कुछ कर जाते हैं यह भी किसी को पता नहीं होता। एक तरफ राहुल गाँधी को लेकर कल ही गुजरात हाई का फैसला आया जिसमे उनको सजा से कोई राहत नहीं दी है है। लेकिन आज राहुल गाँधी सुबह में ही हरियाणा के पानीपत इलाके के बरोदा स्थित मदीना गांव पहुंच गए। किसानों से बातचीत की। ट्रैक्टर भी चलाई और फिर धान की रोपाई भी करने लगे। देखते -देखते हजारो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
राहुल गाँधी के बारे में सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंच गए। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी उनके आने के बाद मदीना पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार तडक़े दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे।
कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया। वह हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। वहां से वह बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए।
उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने खेत में धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया।
