Homeदेशराहुल गांधी की Nyay Yatra से क्या Congress का होगा उद्धार, लोकसभा...

राहुल गांधी की Nyay Yatra से क्या Congress का होगा उद्धार, लोकसभा चुनाव में यात्रा के जरिए ही प्रचार करेगी कांग्रेस पार्टी

Published on

विकास कुमार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब ‘भारत न्याय’ यात्रा शुरू करने जा रहे हैंं। ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी। ये यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार राहुल गांधी इसी यात्रा के जरिए करेंगे। करीब 10 हफ्ते की इस यात्रा में राहुल को 62 सौ किलोमीटर का सफर तय करना है। मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक लोकसभा की कुल तीन सौ 55 सीटें हैं और फिलहाल कांग्रेस के पास इस इलाके में महज 14 सीटें हैं। सहयोगी दलों को भी जोड़ लें, तो इंडिया गठबंधन के पास अभी इन राज्यों में केवल 67 सीटें हैं। ऐसे में न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी की नज़र लोकसभा की कम से कम दो सौ सीटों पर होगी ताकि वो दक्षिण भारत के सहयोगियों के जरिए बहुमत के आंकड़े दो सौ 72 को पार कर लें।

राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए 14 राज्यों की दो सौ सीटों पर फोकस करेंगे लेकिन सवाल है कि क्या राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए कांग्रेस की सीटों में इजाफा कर पाएंगे। लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों की संख्या तीन अंकों तक पहुंचाना अभी भी राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती है। कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेता दावा करते हैं कि इन राज्यों में मिली सफलता की सबसे बड़ी वजह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रही है। हालांकि इसी यात्रा के बावजूद कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव हार गई,इसका जवाब किसी कांग्रेसी नेता के पास नहीं है।

राहुल गांधी की ये यात्रा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से भी गुजरने वाली है। जहां इंडिया गठबंधन में बड़े-बड़े दावेदार हैं। चाहे बात बंगाल में टीएमसी और लेफ्ट पार्टियों की हो या फिर बिहार में जेडीयू और आरजेडी की हो, या फिर झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की हो या फिर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हो या फिर महाराष्ट्र में एनसीपी और उद्धव गुट वाली शिवसेना की, यहां पर कांग्रेस को इन्हीं दलों से सीट शेयरिंग करनी है और ऐसे में यात्रा के जरिए राहुल गांधी कांग्रेस का बेस तो शायद मज़बूत कर लें,लेकिन कांग्रेस की बढ़ती ताकत से गठबंधन तो कमजोर पड़ ही जाएगा।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...