‘2 साल तक हर महीने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देगी कांग्रेस’, कर्नाटक की रैली में बोले राहुल गांधी, जुबान भी फिसली

0
224

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से काफी उम्मीदें हैं, जिसको लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है।इस चुनाव में कांग्रेस कोई की कसर नहीं छोड़ना चाहती है।इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक पहुंचे और राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया।कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने यहां पहली रैली की।

2 साल तक बेरोजगारों को हर महीने 3,000 रुपये

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कर्नाटक के लिए जो सबसे बड़ा ऐलान किया है वो ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देना शामिल है।उन्होंने बेलगावी में कहा, “केंद्र सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस ने निर्णय किया है की सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी यहां के ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देगी जबकि डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।”

मुफ्त बिजली देने की घोषणा

राहुल गांधी ने कर्नाटक में सत्ता मिलने पर राज्यवासियों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली भी देने का ऐलान किया।लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने दो सौ यूनिट की बजाय दो हजार यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर दिया।

बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने युवा वोटरों को भी अपने पाले में लाने को लेकर भरसक प्रयास किया।इसके तहत राहुल गांधी ने युवाओं को दस लाख प्राइवेट रोजगार देने के साथ – साथ ढाई लाख खाली पड़े सरकारी पद भरने का वादा किया।

40 फीसदी कमिशन लिया जाता है

कर्नाटक के बेलगाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां कोई भी काम करवाने के लिए 40 फीसदी कमिशन लिया जाता है। उन्होंने बीजेपी विधायक को लेकर भगवा पार्टी पर हमला किया। राहुल ने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। एमएलए के बेटे से आठ करोड़ रुपए पकड़े गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here