दिल्ली की सड़कों पर आज फिर विपक्ष का संग्राम नजर आ सकता है। INDIA गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों नजर आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA गठबंधन के सांसदों को जनपथ के बेहद नजदीक सागर रत्ना रेस्टोरेंट में खाने लंच पर बुलाया है।
इंडिया एलायंस की बैठक चल रही है और इस बीच 3 बसें रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गई हैं। विपक्षी सांसद एक-एक करके बस में बैठ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी सहित INDIA ब्लॉक के सांसद बस में बैठकर चुनाव आयोग के लिए रवाना हो सकते हैं। ये विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।
इधर, इंडिया ब्लॉक की मीटिंग के दौरान 3 बसें रेस्टोरेंट के बाहर पहुंची हैं तो उधर, कल के हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। दरअसल, कल राहुल गांधी मार्च निकालते हुए चुनाव आयोग के दफ्तर जा रहे थे, लेकिन उन्हें आकाशवाणी भवन में ही रोक लिया गया था, जिसके बाद राहुल के साथ-साथ प्रियंका गांधी भी 9 घंटे तक आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठी रहीं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया गया था।
इस बीच कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि सभी यहां पर हस्ताक्षर करेंगे, क्योंकि चुनाव आयोग चाहता कि सबके हस्ताक्षर हो। हम चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भेजेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लंच के मेन्यू में सिर्फ भोजन है आंदोलन नहीं है।
इंडिया एलायंस की बैठक में शामिल प्रमुख नेताओं में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी,
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,आरजेडी सांसद मनोज झा औरसपा सांसद कपिल सिब्बल शामिल हैं।

