बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि पीएम पूर्वोत्तर राज्य की समस्या को दो-तीन दिनों में हल कर सकते हैं, लेकिन वे चाहते है कि आग जलती रहे। राजस्थान के मानगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है।
मणिपुर में आग लगी हुई है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आग लगी हुई है।वहां लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। मैंने संसद को बताया कि मणिपुर में भारत माता की हत्या की गई। बीजेपी की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। पीएम चाहे तो दो-तीन दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं, लेकिन पीएम चाहते हैं कि वहांआग जलती रहे।3 महीने हो गए और ऐसा लगता है कि मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है।पीएम ने मणिपुर के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला है। मैं वहां गया,विपक्षी गठबंधन के सांसद वहां गए लेकिन पीएम वहां नहीं गए।
आदिवासियों को बनवासी का नाम, पूरे भारत का अपमान:राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के अधिकारों के मुद्दे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को बनवासी कहना पूरे भारत का अपमान है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों को बनवासी कहती है और उनके जंगल तथ जमीन को छीनकर अडानी जैसे उद्योगपतियों को पकड़ा देती है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को भी बाकी नागरिकों के समान सपने देखने का अवसर और अधिकार मिलना चाहिए। राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान में बांसवाड़ा जिले की ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे ।आदिवासी इलाकों में आयोजित रैली में भारी भीड़ मौजूद थी। राजस्थान – गुजरात की सीमा पर स्थित बांसवाड़ा जिले का मानगढ़ धाम एक ऐतिहासिक स्थान है, जहां 1913 में अंग्रेजों की गोलीबारी में सैकड़ों आदिवासी मारे गए थे।
राहुल गांधी ने कहा भाजपा ने आदिवासियों का किया अपमान
बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब बीजेपी ने नया शब्द निकला है- वनवासी।इसका मतलब जो जंगलों में रहते हैं।हम आपको आदिवासी कहते हैं जिसका अर्थ है या पूरा का पूरा देश आपका है और हम चाहते हैं कि आप जो भी करना चाहे, उसमें सफल होवें। हम चाहते हैं कि आप अपने बच्चों के लिए जो भी सपना देखना चाहते हैं ,आपका वह सपना पूरा होना चाहिए। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की वह कहते हैं कि आप आदिवासी नहीं है, आप हिंदुस्तान के पहले निवासी नहीं है, आप इस देश के ओरिजिनल मूल मालिक नहीं है। आप तो जंगल में रहते हैं यह आपका अपमान है यह भारत माता का अपमान है सिर्फ आदिवासियों का नहीं।यह पूरे देश का अपमान है।
बीजेपी चाहती है आदिवासी जंगलों में ही रहे:राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस चाहती है कि आप जंगलों में रहे जंगलों के बाहर न निकले ।आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, लॉयर ना बने,बिजनेस ना चलाएं, प्रोफेसर ना बने,हवाई जहाज ना उड़ाएं।वह आप पर वनवासी का ठप्पा लगाना चाहते हैं ।आदिवासियों के उत्थान के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए कामों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को जंगल का ,जमीन का,और जल का हक दिया।आदिवासी बिल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने कानून के रूप में आदिवासियों को कांग्रेस द्वारा दिए गए अधिकारों को एक-एक करके रद्द कर दिया।कांग्रेस नेता ने कहा सच्चाई यह है कि यह जमीन पहले आदिवासियों की थी।
आदिवासियों द्वारा दी गई कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों द्वारा दी गई कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन का एक बड़ा हिस्सा आदिवासियों व उनके इतिहास पर केंद्रित रखा। उन्होंने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली एक किताब को लेकर उनसे हुई बातचीत का भी जिक्र किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार उन्होंने जब अपनी दादी से आदिवासी शब्द का अर्थ पूछा था तो उन्होंने बताया था कि यह हिंदुस्तान के पहले के निवासी हैं। यह जो हमारी जमीन है जिसको आज हम भारत करते हैं, यह आदिवासियों की जमीन थी।

