Homeदेशराहुल गांधी ने नवादा मसले पर नरेंद्र मोदी को घेरा, बोले- ‘यह...

राहुल गांधी ने नवादा मसले पर नरेंद्र मोदी को घेरा, बोले- ‘यह बिहार मेंअन्याय की डरावनी तस्वीर’r

Published on

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देने की घटना को लेकर कहा कि बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। नवादा में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई।इतना ही नहीं दबंगों ने इस दौरान फायरिंग भी की।हालांकि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की है और एडीजी लेवल के अधिकारियों को जांच कर रिपोर्टं सौंपने का निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है।राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाया। बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं जो भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं।

राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है।राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।

नवादा की इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की ‘डबल इंजन सरकार’ के जंगलराज का एक और प्रमाण है। बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना अब चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this