नफरत की राजनीति का असर दिखने लगा — राहुल गाँधी ने भी किया बीजेपी और मीडिया पर अटैक !

0
114

अखिलेश अखिल 
नफरती राजनीति ने हरियाणा को जला दिया। नूंह से उठी नफरती आगजनी मेवात पहुंची और फिर सोहना होते हुए गुरुग्राम और फिर कई और जिले नफरत की आग में धू -धू करके जलने लगा। अभी तक इस नफरती बयार में पांच लोगों की जानें गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दर्जनों गाड़ियां जलाई गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यह सब दो दिनों के भीतर का खेल है। इंतकाम का यह खेल और आगे कहा तक जायेगा कोई नहीं जानता।    
   लेकिन नफरत का यह खेल केवल हरियाणा तक ही सीमित नहीं है। मणिपुर तो पहले से जल रहा है। नफरत की बीज का विस्तार इतना हो गया है कि एक ही समुदाय के दो वर्गों के बीच जाने लेने की बाजी लगी हुई है। कुकी समाज के लोग मणिपुर में अल्पसंख्यक हैं। यह समाज मैतेई समाज को देखना नहीं चाहता। उधर मैतेई समाज बहुसंख्यक है लेकिन यह समाज किसी भी सूरत में कुकी को देखना नहीं चाहता। अब स्थिति यह है कि दोनों समाज के लोग अब एक साथ रहने को तैयार  नहीं है। दोनों समाज के लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनका प्रशासनिक तंत्र अलग किया जाए। हम एक साथ नहीं रह सकते।    
     इधर जयपुर -मुंबई सेन्ट्रल एक्सप्रेस में सोमवार तड़के जो कुछ भी हुआ वह नफरती राजनीति का बड़ा उदहारण है। यह ऐसा खेल है जिसकी कल्पना भी नहीं जा सकती। एक सिपाही ने जो कुछ भी किया वह देश की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति की पोल ह खोल रही है। कैसे एक युवा सिपाही अपने ही अधिकारी को मार गिराता है और बारी -ंबारी से तीन मुस्लिम यात्री को भी ढेर कर देता है। वह कहता जा रहा है कि ”अगर किसी को इस देश में रहना है तो उसे मोदी और योगी कहना होगा। आगे वह यह भी कहता है कि मीडिया में तो यही सब कहा जा रहा है कि ये लोग यानी मुस्लिम पाकिस्तान  से गाइड होते हैं। और ऐसा है तो इन्हे मोदी -योगी कहना ही होगा। ” इंडियन एक्सप्रेस ने उस सिपाही के पुरे बयान को छापा है। उसके बयान से ऐसा लग रहा है कि जो बाते मीडिया में पिछले दस  सालों से चलाई जा रही है ,वे बातें उसके मन में घर कर गई है। नफरत की बाते बहुत जल्द ी किसी के मन में बैठती है लेकिन आश्चर्य तो यह है कि जब देश के सुरक्षाकर्मी के मन में ये बातें चल रही है तो फिर इस देश का आगे क्या होगा ? कौन जानता है ? 
    आज ऐसी नफरती राजनीति को लेकर राहुल गाँधी ने बीजेपी और मीडिया पर अटैक किया है। जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सोमवार को हुई फायरिंग और हरियाणा के नूंह हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता उन्होंने  कहा है कि  ”बीजेपी, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक़तों ने पूरे देश में नफ़रत का केरोसिन फैला दिया है। ‘ कांग्रेस नेता ने घटनाओं का जिक्र किए वगैर कहा कि सिर्फ़ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है। 
                 हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई। इसके बाद हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री ने अनिल विज ने आरोप लगाया कि यह हिंसा ‘‘साजिश के तहत’’ की गई है। पुलिस ने बताया कि नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई। 
                नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है। जिले में हिंसा के दौरान कम से कम 120 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इनमें से पुलिसकर्मियों के आठ वाहन समेत 50 वाहन को आग लगा दी गई। 
           वहीं रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल चेतन सिंह ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में गोलीबारी की। मृत यात्रियों की पहचान आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा, पालघर के नालासोपारा के अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (48), बिहार के मधुबनी के असगर अब्बास अली (48) और सदर मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। कोई बता सकता है कि इन यात्रियों का क्या दोष है ?क्या केंद्र सरकार या फिर रेलवे पुलिस इस पर कोई बयान देने को तैयार है ? सच तो यही है कि अब इस देश में बीजेपी के खिलाफ बोलने का मतलब राष्ट्र के खिलाफ बोलने जैसा हो गया है। बीजेपी के लोग जो कह रहे हैं वही बात गोदी मीडिया के जरिए कही  जा रही है। लेकिन इस पर अंकुश कौन लगाए ! अगर ऐसा ही सबकुछ चलता रहा तो देश को बर्बादी से कोई नहीं बचा सकता ! जनता आपस में कटती रहेगी और हर साल चुनाव होते रहेंगे और हार – जीत का डंका बजता रहेगा। लोकतंत्र का यह खेल भ्रमित कर रहा है। एक  आस सुप्रीम कोर्ट की तरफ है। लेकिन यह भी कब तक और कितना ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here